आईफोन 18 प्रो मैक्स टेस्ट सोर्स- सोशल मीडिया
वायरल

iPhone 18 Pro Max का एक्सट्रीम टेस्ट, पानी में बचा... खौलती चाय में हुआ ये हाल, VIDEO देख यूजर्स हैरान

iPhone 18 Tea Test: आईफोन 18 प्रो मैक्स को खौलती मसाला चाय में डालकर टेस्ट करने का वीडियो वायरल है। फोन निकालने के बाद कैमरे में फॉग और बैक पैनल पर क्रैक दिखाई दिए।

अंकिता पटेल

iPhone 18 Pro Max Tea Test: सोशल मीडिया पर इन दिनों iPhone 18 Pro Max से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फोन की बिल्ड क्वालिटी और गर्मी सहने की क्षमता जांचने के लिए एक शख्स ने इसे सीधे खौलती हुई मसाला चाय में डाल दिया। करीब 2 लाख रुपये कीमत वाले फोन के साथ किया गया यह अनोखा टेस्ट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए।

एक्स पर लाइव टेस्ट

वायरल वीडियो को एक्स पर @Bhuvan_RJ46 हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में iPhone 18 Pro Max के बर्गंडी कलर वेरिएंट को पहले पानी में डाला जाता है। इसके बाद पानी गर्म किया जाता है और उसमें दूध, चायपत्ती और अदरक डालकर मसाला चाय तैयार की जाती है।

खौलती चाय में डूबा iPhone 18 Pro Max

वीडियो में फोन को करीब 60 से 90 सेकंड तक खौलती हुई चाय के अंदर रखा गया। टीम ने इस दौरान रिकॉर्डिंग भी जारी रखी, ताकि फोन पर पड़ने वाले असर को रियल टाइम में दिखाया जा सके। वीडियो में चाय उबलती हुई दिखाई देती है और महंगा स्मार्टफोन उसी के अंदर डूबा नजर आता है।

चाय से निकालने के बाद फोन की हालत कैसी थी?

टेस्ट खत्म होने के बाद फोन को चाय से बाहर निकाला गया। शुरुआती तौर पर इसका डिस्प्ले काम करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद फोन को गर्म रखकर नमी निकालने की कोशिश की गई और फिर साफ पानी से धोकर उसके अलग-अलग फंक्शन चेक किए गए। हालांकि, कैमरा टेस्ट के दौरान समस्या नजर आई।

फोन से खींची गई तस्वीरों में ब्लर और फॉग दिखाई देने लगा। इसके बाद वीडियो में फोन के बैक पैनल को भी दिखाया गया, जहां कैमरा मॉड्यूल के आसपास क्रैक नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि फोन के कैमरा हिस्से तक नमी कैसे पहुंची। हालांकि, केवल इस वायरल वीडियो के आधार पर फोन की वाटर रेजिस्टेंस या बिल्ड क्वालिटी को लेकर कोई व्यापक निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

आईफोन टेस्ट वायरल वीडियो

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अब तक 73 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने इस टेस्ट को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

एक यूजर ने लिखा, “कुछ ज्यादा ही टेस्ट हो गया।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि आईफोन की कुछ बातों पर उसने अपनी चाय ही फेंक दी। एक अन्य यूजर ने इसे बेहद साहसिक कदम बताया, जबकि किसी ने लिखा कि भाई ने महंगे आईफोन को सचमुच ‘कटिंग चाय’ में बदल दिया। एक यूजर ने सवाल किया कि फोन को चाय में डालने की बजाय सिर्फ उबलते पानी में क्यों नहीं टेस्ट किया गया।

पहले भी वायरल हुआ था iPhone से जुड़ा अनोखा वीडियो

iPhone 18 Pro Max को लेकर यह पहला ऐसा वीडियो नहीं है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया हो। इससे पहले पुराने iPhone को नए iPhone 18 Pro Max जैसा लुक देने का वीडियो भी वायरल हुआ था। नए मॉडल के डिजाइन और कलर वेरिएंट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया