वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पैड मांगा तो ‘सॉरी’ मिला! बेटी की तकलीफ पर गिड़गिड़ाता रहा पिता, इंडिगो की बेरहमी का वीडियो Viral

Indigo Staff Sanitary Pad Incident इंडिगो में परिचालन संकट तीसरे दिन भी जारी रहा और 550 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें स्टाफ ने एक यात्री की बेटी को सेनेटरी पैड दे

हितेश तिवारी

Indigo Staff Sanitary Pad Controversy : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में परिचालन से जुड़ी समस्याएं तीसरे दिन भी नहीं थमीं। गुरुवार को एयरलाइन की 550 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। उड़ानें देर से रवाना होने या पूरी तरह रद्द होने के कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

केवल दिल्ली एयरपोर्ट से ही 172 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75, कोलकाता में 35, चेन्नई में 26 और गोवा में 11 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उड़ानें न चलने से यात्रियों में गुस्सा फूट पड़ा और कई जगह एयरपोर्ट पर हंगामा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग स्टाफ से सवाल करते और मदद मांगते दिख रहे हैं।

इंडिगो स्टाफ ने सेनेटरी पैड देने से इनकार किया

इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने लोगों को और ज्यादा नाराज कर दिया। वीडियो में एक यात्री इंडिगो के काउंटर पर पहुंचकर स्टाफ से अपनी बेटी के लिए सेनेटरी पैड मांगता दिख रहा है। वह कहता है कि उसकी बेटी को अचानक पीरियड शुरू हो गए हैं और ब्लड गिर रहा है, इसलिए तुरंत पैड चाहिए।

वीडियो में देखा गया कि इंडिगो स्टाफ उसकी बात सुनने से पहले तो कतराता है और बाद में साफ मना कर देता है। स्टाफ कहता है—“सॉरी सर, हम ऐसा नहीं कर सकते।” इस घटना पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कई लोग एयरलाइन को मानवीय संवेदनाओं की समझ न होने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एयरलाइन के SOP (नियम) ऐसे मामलों की अनुमति नहीं देते।

एयरलाइन की स्थिति बत से बत्तर

DGCA ने इंडिगो की लगातार बढ़ रही उड़ान रद्दियों पर चिंता जताई है। DGCA ने बताया कि उड़ानें रद्द होने का आंकड़ा 170–200 प्रतिदिन तक पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी अधिक है। छह प्रमुख हवाई अड्डों के संयुक्त आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को इंडिगो की समयपालन दर केवल 19.7 प्रतिशत रह गई, जबकि 2 दिसंबर को यह 35 प्रतिशत थी। इंडिगो लंबे समय से पायलटों और केबिन क्रू की कमी का सामना कर रहा है।

नए FDTL नियम लागू होने के बाद से पायलटों को अधिक आराम का समय देना अनिवार्य हो गया है और रात की लैंडिंग भी सीमित कर दी गई है। ऐसे में उड़ानों की संख्या घट गई और देरी का सिलसिला बढ़ गया। यात्रियों को उम्मीद है कि एयरलाइन जल्द स्थिति संभालेगी ताकि उन्हें फिर ऐसी दिक्कतें ना झेलनी पड़ें।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट