वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

इंडिगो की 200 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द, देशभर के यात्रियों का फूटा गुस्सा; वीडियो वायरल

Flight Cancellations Chaos देशभर में इंडिगो की उड़ानों में अचानक बढ़ी कैंसिलेशन और देरी से यात्री मुश्किल में फंस गए। बिना सूचना घंटों इंतजार करने की शिकायतों के बीच कई वीडियो वायरल हुए।

हितेश तिवारी

IndiGo Flight Cancellations : देशभर में इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन और भारी देरी से यात्रियों में गुस्सा और बेबसी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यात्रियों ने वीडियो और पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बावजूद उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। कई लोगों ने दावा किया कि हेल्प डेस्क और बोर्डिंग गेट पर स्टाफ मौजूद ही नहीं था।

हैरान करने वाली बात यह रही कि जब यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिली, उससे कुछ देर पहले तक डिस्प्ले बोर्ड पर “On Time” दिखाया जा रहा था। इस वजह से कई परिवार, ऑफिस जाने वाले लोग और बुजुर्ग मुश्किल में फंस गए।

परेशान यात्रियों को एयलाइन्स ने नहीं दी कोई जानकारी

एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे अरुण नाम के यूजर ने पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि कई यात्री तनाव में बैठे हैं और किसी को भी एयरलाइन की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया जा रहा।

कई यात्री ने कहा कि उन्हें बताया गया कि फ्लाइट इसलिए नहीं उड़ी क्योंकि “कैप्टन नहीं आया।” वहीं एक बुजुर्ग यात्री ने साफ कहा- “अब भरोसा नहीं रहा।” कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि वे जरूरी काम और बीमार परिजन के इलाज के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन जानकारी के अभाव में फंस गए।

एक ही दिन में करीब 200 फ्लाइटें रद्द

जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, देश के कई एयरपोर्टों से ऐसे ही मामले सामने आने लगे। हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद के यात्रियों ने भी अव्यवस्था, स्टाफ न मिलने और गलत जानकारी दिए जाने की शिकायत की। कुछ यात्रियों ने गुस्सा शांत रखने की अपील भी की और कहा कि स्टाफ भी दबाव में काम कर रहा है। स्थिति बिगड़ने के बाद DGCA ने इंडिगो को आज दोपहर 2 बजे तलब किया है।

बताया जा रहा है कि एक ही दिन में करीब 200 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं और कई देरी से चलीं। बुधवार को भी 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं। इंडिगो का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ियों, सर्दियों के शेड्यूल, खराब मौसम, एयरस्पेस जाम और नई क्रू रोस्टरिंग व्यवस्था के चलते समस्या अचानक बढ़ गई, जिसका अनुमान लगाना मुश्किल था।

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग