वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बिना बोले और सुने भी जीता दिल, IndiGo कर्मचारी की मुस्कान और मदद ने इंटरनेट को किया भावुक

Deaf and Mute IndiGo Employee : इंडिगो के एक दिव्यांग कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुन और बोल नहीं पाने के बावजूद उन्होंने मुस्कुराते हुए एक यात्री की मदद की।

हितेश तिवारी

IndiGo Staff Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों इंडिगो एयरलाइन के एक कर्मचारी का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में अफजल नाम के कर्मचारी को एयरपोर्ट पर बैगेज चेक-इन काउंटर पर यात्रियों की मदद करते देखा जा सकता है।

खास बात यह है कि अफजल सुन और बोल नहीं सकते, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक यात्री की इतनी सहजता से मदद की कि उसे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अफजल की मुस्कान, आत्मविश्वास और काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुन और बोल नहीं पाने वाले इंडिगो कर्मचारी

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अमन सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में अफजल के बैज पर लिखा दिखाई देता है, "I cannot hear or speak but I will be happy to assist." इसके बाद वह मुस्कुराते हुए यात्री को सेल्फ बैगेज चेक-इन की पूरी प्रक्रिया समझाते हैं।

अमन सिंह ने पोस्ट में लिखा कि उन्हें उस दिन प्रेरणा किसी करोड़पति से नहीं, बल्कि ऐसे इंसान से मिली जिसने यह दिखा दिया कि संवाद केवल शब्दों से नहीं होता।

उन्होंने यह भी कहा कि अफजल ने उनसे कई ऐसे लोगों से बेहतर तालमेल बिठाया जो सुन और बोल सकते हैं। वीडियो के अंत में अमन सिंह बोर्डिंग पास लेने के बाद अफजल से हाथ मिलाकर उनका धन्यवाद करते हैं।

अपनी मुस्कान और मदद से जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने इंडिगो की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग लोगों को रोजगार के अवसर देना एक बेहतरीन पहल है। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें भी अलग-अलग शहरों में इंडिगो कर्मचारियों के साथ ऐसे ही अच्छे अनुभव हुए हैं।

वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि अफजल का आत्मविश्वास, विनम्र व्यवहार और मुस्कान यह साबित करती है कि इंसानियत, धैर्य और मदद का भाव किसी भी भाषा से ज्यादा प्रभावशाली होता है। यह वीडियो लोगों को समावेशी समाज और सम्मानजनक व्यवहार का संदेश भी दे रहा है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव