वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कार पर मिला 'Sorry' नोट, फिर सामने आई ऐसी ईमानदारी कि भारतीय महिला का इंसानियत पर लौट आया भरोसा

Car Accident Kindness Video : न्यूजीलैंड में रहने वाली एक भारतीय महिला को अपनी कार पर 'सॉरी' नोट मिला। पहले उन्हें हिट-एंड-रन का डर लगा, लेकिन ईमानदारी ने उनका लोगों पर भरोसा फिर से मजबूत कर दिया।

हितेश तिवारी

New Zealand Honesty Experience : न्यूजीलैंड में रहने वाली भारतीय महिला श्रीया गुप्ते का एक अनुभव सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे एक मामूली सड़क हादसे ने इंसानियत पर उनका भरोसा और मजबूत कर दिया। श्रीया ने बताया कि वह सुबह अपनी कार यूनिवर्सिटी के पास पार्क करके पढ़ाई के लिए गई थीं।

शाम करीब पांच बजे जब वह वापस लौटीं तो कार की विंडस्क्रीन पर एक नोट चिपका मिला। नोट की शुरुआत "Sorry, I hit your car" से होती थी। इसे पढ़कर उन्हें पहले लगा कि शायद कोई उनकी कार को टक्कर मारकर भाग गया है। लेकिन आगे जो हुआ, उसने उन्हें सुखद आश्चर्य में डाल दिया।

भारतीय महिला को अपनी कार पर मिला 'सॉरी' नोट

वीडियो में श्रीया बताती हैं कि कार को टक्कर एक बस चालक से लगी थी। हालांकि, उसने घटना के बाद भागने के बजाय अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई। उसने नोट में अपना नाम, फोन नंबर और बस डिपो से संपर्क करने की जानकारी लिखी थी, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।

इतना ही नहीं, इस घटना को देख रहे एक अजनबी ने भी इंसानियत की मिसाल पेश की। उसने गत्ते के एक टुकड़े पर अलग से नोट लिखकर पूरी घटना की जानकारी दी और अपना संपर्क भी छोड़ा, ताकि जरूरत पड़ने पर वह गवाह के रूप में मदद कर सके। श्रीया ने कहा कि इसी छोटे से कदम ने उनका लोगों पर विश्वास फिर से कायम कर दिया।

दुनिया को सबसे ज्यादा ईमानदारी की जरूरत है

वीडियो के कैप्शन में श्रीया ने लिखा कि उन्हें लगा था यह उनका सबसे खराब दिन होगा, लेकिन यह न्यूजीलैंड के सबसे अच्छे अनुभवों में बदल गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "दुनिया को सबसे ज्यादा ईमानदारी की जरूरत है।"

दूसरे ने कहा, "यही वजह है कि मुझे न्यूजीलैंड पसंद है।" वहीं कुछ लोगों ने अपने ऐसे ही अनुभव साझा किए, जबकि कुछ यूजर्स ने इस तरह की जिम्मेदारी और ईमानदारी की सराहना की। यह वायरल वीडियो याद दिलाता है कि छोटी-छोटी अच्छी बातें भी किसी का भरोसा और दिन, दोनों बदल सकती हैं।

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल