वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी में दुल्हन के भाई ने उड़ाए डॉलर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

Dollar Throws Indian Wedding एक भारतीय शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन के भाई ने रुपये नहीं बल्कि अमेरिकी डॉलर के नोट दूल्हा-दुल्हन पर उड़ा दिए।

हितेश तिवारी

Dollar Throws Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। आमतौर पर भारतीय शादियों में लोग 10, 20 या 50 रुपये उड़ाते दिखाई देते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो में दुल्हन के भाई ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। उसने रुपये या सिक्के नहीं, बल्कि सीधे अमेरिकी डॉलर के नोट उड़ाने शुरू कर दिए।

दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर डांस कर रहे थे और वहीं खड़ा भाई बंडलों से डॉलर निकाल कर ऐसे उड़ा रहा था जैसे कागज के टुकड़े हों। यह नज़ारा देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मज़ाक बनाते हुए कहा कि भारतीय अगर अपनी पर आ जाएं तो रुपया और डॉलर दोनों को बराबर कर देते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नोटों की बारिश इतनी है कि पूरा हॉल डॉलर से ढका हुआ नजर आता है।

शादी में दुल्हा-दुल्हन पर निछावर किए डॉलर

वीडियो में और भी हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद मेहमान हाथ बांधकर खड़े रहते हैं और कोई भी डॉलर उठाने नहीं आता है। आम स्थितियों में जहां लोग रुपये के नोट गिरते ही लपक पड़ते हैं, वहीं इस वीडियो में लोग आराम से खड़े होकर दूल्हा-दुल्हन के डांस का आनंद ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि ये नोट असली हैं और अगर ये सच है तो यह वीडियो इंटरनेट पर लाखों रुपये उड़ा देने का दुर्लभ नज़ारा हो सकता है। हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि नोट नकली भी हो सकते हैं, क्योंकि इतनी बड़ी रकम यूं ही फेंकना आम बात नहीं है। वायरल वीडियो में मैरिज हॉल की फर्श पर हर तरफ डॉलर बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं और लोग इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- डॉलर को उसकी औकात याद दिला दी

वीडियो को @BeniwalRajesh1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि यह देखकर एलॉन मस्क भी अपना सिर पकड़कर बैठ जाएगा।

वहीं एक अन्य ने लिखा कि भाई तो किसी बड़ी पार्टी से लगता है जिसने डॉलर को उसकी औकात याद दिला दी। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि नोट असली नहीं, नकली होंगे। चाहे नोट असली हों या नकली, लेकिन इस वीडियो ने इंटरनेट पर खूब तहलका मचा दिया है और लोग इसे बार-बार देखकर शेयर कर रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z