वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन का फर्स्ट एसी बना ‘Honeymoon Suite’, वीडियो वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, टिकट चेकर सस्पेंड

honeymoon Suite AC Coupe : मुंबई जाने वाली नांदिग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूपे को हनीमून सुइट की तरह सजाने का वीडियो वायरल हो गया। रेलवे ने टिकट चेकर को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

हितेश तिवारी

सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी कूपे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा डिब्बा किसी लग्जरी होटल के हनीमून सुइट की तरह सजा हुआ दिखाई देता है। वीडियो में कूपे के अंदर लाल और सफेद गुब्बारे, गुलाब की पंखुड़ियां, फूलों की सजावट और बड़ा सा "I Love You" लिखा नजर आता है।

इस अनोखी सजावट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे "सुहागरात एक्सप्रेस" और "हनीमून ऑन व्हील्स" जैसे नाम देने शुरू कर दिए। हालांकि, मामला वायरल होने के बाद रेलवे ने इसे सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

फर्स्ट एसी कूपे को सजाकर बनाया हनीमून सुइट

रेलवे के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक दंपती ने ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर को बुक कर फर्स्ट एसी कूपे को सजवाया था। जांच में सामने आया कि डेकोरेटर को जलना स्टेशन पर बिना आधिकारिक अनुमति के ट्रेन के अंदर प्रवेश करने दिया गया, जो रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मानी गई।

इस घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद मुख्य टिकट निरीक्षक (Chief Ticket Inspector) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेलवे ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाहरी व्यक्ति को प्रतिबंधित कोच में प्रवेश कैसे मिला और इसमें किसकी लापरवाही रही।

वीडियो वायरल होने के बाद टिकट चेकर हुआ सस्पेंड

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की निजी सजावट की अनुमति नहीं है, खासकर तब जब इसके लिए किसी बाहरी व्यक्ति को बिना मंजूरी के ट्रेन में प्रवेश दिया जाए। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों ने दंपती की रचनात्मक सोच की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने इसे सुरक्षा नियमों के साथ खिलवाड़ बताया। भारतीय रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Delhi Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना