वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

अमेरिका में भारतीय सुपरमार्केट की ओपनिंग पर उमड़ी भीड़, वायरल वीडियो के बाद छिड़ी सिविक सेंस पर बहस

Indian Grocery Store : अमेरिका के न्यू जर्सी में एक नए भारतीय सुपरमार्केट के उद्घाटन के दौरान भारी भीड़ का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में छूट वाले सामान के लिए लोगों की धक्का-मुक्की दिखी।

हितेश तिवारी

Indian Supermarket Crowd Video : अमेरिका के न्यू जर्सी में एक नए भारतीय सुपरमार्केट के उद्घाटन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए ऐसे स्टोर केवल खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि अपने देश की यादों से जुड़ने का माध्यम भी होते हैं। हालांकि, इस बार स्टोर के उद्घाटन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ चर्चा का विषय बन गई।

एक्स पर @kapsology नाम के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि उद्घाटन के मौके पर छूट का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टोर पहुंचे। गलियारों में भारी भीड़, लंबी कतारें और सामान लेने की होड़ के कारण कई जगह धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई दी।

भारतीय सुपरमार्केट की ओपनिंग पर उमड़ी भीड़

वायरल वीडियो में लोग फल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए प्लास्टिक बैग भरते नजर आ रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्टोर के अंदर चलना भी मुश्किल दिखाई दे रहा था। वीडियो में बुजुर्ग ग्राहक भी इस भीड़ का हिस्सा दिखे। कैमरा जैसे-जैसे पूरे स्टोर में घूमता है, हर तरफ लोगों की भीड़ नजर आती है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और कई यूजर्स ने मजाक में इस स्टोर को "अमेरिकन सब्जी मंडी" तक कह दिया। वहीं, कई लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सिविक सेंस को लेकर सवाल भी उठाए।

सिविक सेंस और सार्वजनिक व्यवहार पर बहस छिड़ी

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई नजर आईं। कुछ यूजर्स ने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद इस तरह की भीड़ और धक्का-मुक्की भारत की गलत छवि पेश करती है। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि केवल देश बदलने से लोगों की आदतें नहीं बदलतीं।

दूसरी ओर कई यूजर्स ने इस व्यवहार का बचाव करते हुए कहा कि बड़ी सेल या भारी छूट के दौरान ऐसी भीड़ केवल भारतीय स्टोरों में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में देखने को मिलती है। कुछ ने अमेरिका के ब्लैक फ्राइडे सेल और यूरोप में विशेष ऑफर्स के दौरान उमड़ने वाली भीड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई