वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारतीय डांसर का लास वेगास में जलवा, भरतनाट्यम-हिप हॉप फ्यूजन ने मचाया तहलका

Bharatanatyam Fusion Indian Dancer Viral Video : लास वेगास में आयोजित डांस इवेंट में हरिणी नीलकंतन ने भरतनाट्यम और हिप-हॉप का अनोखा फ्यूजन पेश कर दुनिया का ध्यान खींचा।

हितेश तिवारी

Bharatanatyam Hip Hop Dance Fusion Video : इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक भारतीय डांसर के कदमों ने तहलका मचा दिया है। हरिणी नीलकंतन ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित रेड बुल डांस स्टाइल  में ऐसा परफॉर्मेंस दिया, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई।

उन्होंने वेस्टर्न हिप-हॉप और भारत के प्राचीन शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम को मिलाकर एक शानदार फ्यूजन तैयार किया। इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

हिप-हॉप और भरतनाट्यम के फ्यूजन ने जीता दिल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 14 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। हरिणी का फुटवर्क, एक्सप्रेशंस और स्टेज प्रेजेंस इतनी बेहतरीन है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

हालांकि, जहां एक ओर लोग उनकी क्रिएटिविटी की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भरतनाट्यम का अपमान भी बताया। कुछ ट्रोल्स का कहना था कि इस तरह के फ्यूजन से शास्त्रीय नृत्य की पवित्रता प्रभावित होती है।

‘इंडियन फ्यूजन’ की ग्लोबल मंच पर नई पहचान

इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए हरिणी ने साफ कहा कि उनका प्रदर्शन प्योर भरतनाट्यम नहीं था, बल्कि उन्होंने ‘इंडियन फ्यूजन’ कैटेगरी में हिस्सा लिया था। पिछले 23 सालों से क्लासिकल डांस सीख रहीं हरिणी ने ट्रोल्स को चुनौती देते हुए कहा कि वे खुद स्टेज पर आकर अपनी कला दिखाएं।

चेन्नई की रहने वाली हरिणी फिलहाल शिकागो में एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं और ‘कलामप्रिया सेंटर फॉर द इंडियन परफॉर्मिंग आर्ट्स’ में प्रोग्राम हेड भी हैं। उनका यह वायरल वीडियो साबित करता है कि भारतीय कला जब आधुनिक स्टाइल से मिलती है, तो वह ग्लोबल मंच पर नई पहचान बना सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट