गाइड ने खूबसूरत अंदाज में विदेशियों को सिखाया भरतनाट्यम डांस, वीडियो देख लोग बोले- 'उन्हें गाइड पर गर्व है'

Untitled
Picture Credit: Twitter
Published on
Updated on

भारत में विभिन्न संस्कृति और विभिन्न जाति के लोग रहते है। विदेशी भी भारत को उसकी विभिन्नता के लिए जानते है। विदेशियों को भारत की संस्कृति और कला काफी पसंद है। इसलिए हर साल कई विदेशी पर्यटक (Foreigners Tourist) भारत यहां की संस्कृति और कला को देखने आते है और गाइड इन्हें भारत के बारे में उसकी कला और संस्कृति के बारे में बताते है। इन दिनों एक ऐसे ही गाइड का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसने विदेशी पर्यटकों को भरतनाट्यम (Bharatanatyam) जैसा खूबसूरत डांस करके अपनी संस्कृति के बारे में बताया। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

गाइड ने  सभी को इंडियन डांस स्टाइल भरतनाट्यम के बारे में बता रहा है। यह वीडियो को ट्विटर पर Danvir Singh ने  शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि भरतनाट्यम के बारे में विदेशियों को समझाते हुए पर्यटन स्थल पर एक भारतीय गाइड......! क्या कौशल स्तर और उसकी नौकरी में क्या भागीदारी है।! सलाम। वीडियो में आप देख सकते है कि एक गाइड उसके आसपास विदेशी खड़े हैं।  रात का समय है। वो सभी को इंडियन डांस स्टाइल भरतनाट्यम के बारे में बता रहा है। वो न केवल लोगों को डांस के बारे में बता रहा है बल्कि सभी को डांस स्टाइल के कई एक्सप्रेशंस भी करके दिखा रहा है। उसका ये स्टाइल देखकर वहां मौजूद सभी पर्यटक काफी खुश हैं।

वीडियो के अंत में वे सभी ताली बजाकर गाइड की प्रशंसा करते हैं। यह गाइड का भरतनाट्यम डांस का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है कि उन्हें गाइड पर गर्व है। वो जिस तरह से भारत की संस्कृति का बयान कर रहा है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com