वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

आधार कार्ड पर बवाल, महिला कर्मचारी बोली- 'लड़की हूं, तुझे फंसा दूंगी', पोस्ट ऑफिस हंगामे का वीडियो वायरल

Post Office Fight Video : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आधार कार्ड वितरण को लेकर पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

India Post Viral Video : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जरा जिबली गांव में स्थित एक पोस्ट ऑफिस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंडिया पोस्ट के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के बीच आधार कार्ड वितरण को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।

मामला तब शुरू हुआ जब एक स्थानीय युवक डाकघर पहुंचा और आरोप लगाया कि ग्रामीणों के आधार कार्ड कई महीनों से डाकघर में पड़े हैं, लेकिन उन्हें वितरित नहीं किया जा रहा है। युवक ने कर्मचारियों से इस देरी का कारण पूछा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आधार कार्ड वितरण में देरी को लेकर पोस्ट ऑफिस में हुआ विवाद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के दौरान युवक डाकघर के अंदर मौजूद आधार कार्डों का एक बंडल दिखाते हुए सवाल उठाता है। इस पर कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कई बार संबंधित लोगों से संपर्क नहीं हो पाता और कुछ दस्तावेज गांव के निवासियों के नहीं होते।

इसी दौरान एक महिला कर्मचारी युवक का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने पर नाराज हो गई। उसने कहा कि एक लड़की का वीडियो क्यों बनाया जा रहा है। बहस बढ़ने पर महिला कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा, "लड़की हूं, तुझे फंसा दूंगी।" यह बयान सामने आने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

कर्मचारियों को जनता से सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने महिला कर्मचारी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को जनता से सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए, जबकि कुछ लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि डाकघर के भीतर मौजूद दस्तावेजों तक किसी बाहरी व्यक्ति की पहुंच भी गंभीर मामला हो सकता है और इसकी जांच होनी चाहिए। फिलहाल इस पूरे विवाद को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी