मोबाइल चुराना पड़ा भारी! चाचा ने चोर को सिखाया ऐसा सबक, लोग बोले- गलत आदमी से पंगा ले लिया

Mobile Thief Viral Video : एक शख्स बुजुर्ग की जेब से मोबाइल चुराने की कोशिश करता है. लेकिन कुछ ही सेकंड में चाचा को शक हो जाता है और इसके बाद वह गुस्से में लगातार घूंसे बरसाने लग जाते हैं।
A thief's attempt to steal a mobile phone backfired when an elderly man caught him and taught him a lesson in a viral video.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Theft Attempt Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक चोर मोबाइल चोरी करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका सामना ऐसे चाचा से हो जाता है जो किसी देसी बॉक्सर से कम नहीं लगते।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग चाचा अपने परिवार के साथ एक दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान एक शख्स मौका देखकर उनकी जेब से मोबाइल निकाल लेता है। शुरुआत में चाचा को इस बात का पता नहीं चलता, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उन्हें शक हो जाता है कि उनका फोन गायब है। इसके बाद पूरा मामला अचानक बदल जाता है।

मोबाइल चोरी करने पहुंचे चोर को बुजुर्ग चाचा ने पीटा

जैसे ही चाचा को मोबाइल चोरी होने का एहसास होता है, वह तुरंत हरकत में आ जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचा सीधे संदिग्ध शख्स की तरफ बढ़ते हैं और बिना समय गंवाए उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। चाचा लगातार उसके सीने पर घूंसे बरसाते हैं।

इतना ही नहीं, वह अपने पैरों का इस्तेमाल करते हुए चोर को जमीन पर भी गिरा देते हैं। जमीन पर गिरने के बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं होता और वह उसे लात मारते नजर आते हैं। कुछ देर बाद चोर को उठाकर फिर से सबक सिखाया जाता है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी वहां इकट्ठा हो जाते हैं और पूरा घटनाक्रम देखते रहते हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि चाचा ने चोर को जिंदगी भर याद रहने वाला सबक सिखाया है।

कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि चाचा को सीधे किसी फाइटिंग प्रतियोगिता में भेज देना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि कानून को अपने हाथ में लेना सही नहीं है। हालांकि ज्यादातर लोग इस वायरल वीडियो को मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं और चाचा के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com