महिला ने टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा (सौजन्य सोशल मीडिया) 
वायरल

'जान दे दूंगी पर...' बहू ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर काटा गदर, बिहार से आया हाई वोल्टेज ड्रामा का VIDEO

Bihar news: मोतिहारी में एक विवाहिता का हाई वोल्टेज ड्रामा देख लोगों के पसीने छूट गए। यहां एक महिला 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर कहने लगी जान दे दूंगी लेकिन...

पूजा सिंह

Married Woman Staged A High-Voltage Drama: बिहार के मोतीहारी में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया जब एक विवाहिता अचानक गांव के बीचों-बीच बने 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने वहां पहुंचकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगी कि, 'मैं ससुराल नहीं जाउंगी'। साथ ही आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और घंटों तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल टावर पर चढ़ने वाली महिला पेश से शिक्षिका है और 10 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि, एक साल पहले महिला की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से की गई थी। शादी के बाद से ही वह मायके में रह रही थी और ससुराल जाने से लगातार इनकार कर रही थी। जिसके बाद  परिवार और समाज के लोगों की ओर से महिला पर ससुराल जाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला को आज ससुराल जाना था, लेकिन अचानक टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगी।

ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी रही महिला

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला बार-बार हां से कूदने की धमकी दे रही थी। महिला कि इस हरकत को देख परिवार वालों के पसीने छूट गए। वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन महिला लगातार ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी रही।

लोगों में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि, जैसे ही महिला टावर पर चढ़ी, गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कोई उसे समझा रहा था तो कोई पुलिस को फोन कर रहा था। महिला बार-बार यही कहती रही 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।'

पुलिस की बढ़ी मुसीबत

मामले की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने कि कोशिश की। घंटों की मशक्कत और सुरक्षा देने का आश्वासन देने के बाद आखिरकार महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जांच में जुटी पुलिस

टावर से नीचे उतारने के बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही महिला के परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।

मामले को लेकर हुई थी पंचायत

महिला लगातार ससुराल न जाने की जिद पर अड़ी थी। जिसे लेकर महिला  परिजन और समाज के लोग लगातार दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। नहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है।

चर्चा का विषय बना मामला

यह घटना गांव और आस-पास के इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। लोग इसे ससुराल-पारिवारिक विवाद का चरम रूप बता रहे हैं। वहीं, महिला के इस ड्रामे ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज