वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका

Husband Wife Reunion : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तलाक की प्रक्रिया के लिए कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी एक-दूसरे को देखकर भावुक हो जाते हैं और ले लगकर अपने मतभेद भुला देते हैं।

हितेश तिवारी

Viral Divorce Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट का है। वीडियो में एक पति और पत्नी आमने-सामने आते ही भावुक हो जाते हैं। कुछ ही पलों में दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं और रोने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, दोनों तलाक की प्रक्रिया के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला कर लिया। हालांकि वायरल दावों और मुकदमे की वास्तविक कानूनी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी गले लगकर रोए

जानकारी के अनुसार, शिखा सिंह और सौरभ की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और मामला अदालत तक पहुंच गया। बताया जाता है कि शिखा ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसी दौरान परिवार पर एक और संकट आ गया, जब शिखा के पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया।

उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जब यह बात सौरभ को पता चली तो उन्होंने पहल करते हुए अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया। इतना ही नहीं, उन्होंने इलाज की पूरी व्यवस्था में भी मदद की। उपचार के बाद शिखा के पिता की हालत में सुधार आ गया।

तलाक की अर्जी फाड़कर रिश्ते को दिया दूसरा मौका

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कहानी के अनुसार, इसी घटना ने दोनों के रिश्ते में बदलाव की शुरुआत की। कोर्ट में मुलाकात के दौरान पुराने विवादों से ज्यादा एक-दूसरे के प्रति भावनाएं हावी हो गईं। वीडियो में दोनों को गले लगकर रोते हुए देखा जा सकता है, जिसे देखकर लोग भी भावुक हो रहे हैं।

कई यूजर्स इसे रिश्तों में समझदारी, माफी और दूसरे मौके की ताकत का उदाहरण बता रहे हैं। हालांकि वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने तलाक की अर्जी फाड़ दी, लेकिन इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसके बावजूद यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का ध्यान खींच रहा है और रिश्तों को लेकर नई चर्चा छेड़ रहा है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे