वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

होलिका दहन में स्टंटबाजी पड़ी भारी, बाइक समेत आग में गिरे युवक; वीडियो वायरल

Holika Dahan Viral Video : होलिका दहन के दौरान बाइक से स्टंट कर आग जलाने की कोशिश कर रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

हितेश तिवारी

Bike Stunt at Holika Dahan : रंगों के त्योहार होली से पहले देशभर में 2 मार्च को होलिका दहन किया गया। इसी दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वायरल क्लिप में दो युवक फिल्मी अंदाज में मोटरसाइकिल से चलती बाइक पर होलिका जलाने की कोशिश करते नजर आते हैं।

सड़क के बीच सूखी घास और लकड़ियों का ढेर लगाया गया था और आसपास लोग खड़े थे। अंधेरे में तेज रफ्तार बाइक आती है, पीछे बैठा युवक हाथ में जलती मशाल पकड़े हुए था। लेकिन जैसे ही वे होलिका के करीब पहुंचे, संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक समेत सीधे लकड़ियों के ढेर में जा गिरे।

चलती बाइक पर होलिका जलाने की कोशिश

बाइक गिरते ही आग भड़क उठी और कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर युवकों को बाहर निकाला और आग को फैलने से रोका। थोड़ी मशक्कत के बाद बाइक को भी हटाया गया।

समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @soni.lovable नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसे अब तक 1.1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

लोगों ने स्टंटबाजी और लापरवाही पर सवाल खड़े किए

दरअसल, होली से पहले होने वाला होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए होलिका अग्नि में जल गई थी। इस परंपरा का उद्देश्य आस्था और सकारात्मकता का संदेश देना है।

लेकिन इस वायरल वीडियो ने त्योहारों के दौरान स्टंटबाजी और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई यूजर्स जहां मजाकिया कमेंट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने त्योहारों पर सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी