हिमांशु जांगरा और विवेक विश्वकर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
वायरल

Himanshu Jangra Controversy: 370 रुपये की बिरयानी और करियर खत्म, हिमांशु जांगरा नौकरी से हुए बर्खास्त

Rs 370 Biryani Controversy: गुरुग्राम में एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान डेटिंग और पैसों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगरा को उनकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है।

यति सिंह

Himanshu Jangra Pranit More Show Controversy: एक लाइव शो में हंसी-मजाक में कही गई बात किस कदर किसी के भविष्य पर भारी पड़ सकती है, इसका एक ताजा मामला साइबर सिटी गुरुग्राम में देखने को मिला है। यहां एक नौकरी पेशा युवक को सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक बयान की वजह से न ही सिर्फ तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा, बल्कि उसे उसकी नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है। इस पूरी घटना ने पूरे सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।

दरअसल यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब गुरुग्राम के रहने वाले 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगरा कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक लाइव स्टैंड-अप शो में पहुंचे थे। वहीं शो के दौरान वहां मौजूद दर्शकों से बातचीत करते हुए हिमांशु ने अपनी एक पुरानी डेट का जिक्र किया। हिमांशु ने बताया कि कैसे उन्होंने एक लड़की के साथ डेट पर चिकन बिरयानी खाने के लिए ₹370 खर्च किए थे। हिमांशु ने टिप्पणी की कि चूंकि उन्होंने खाने का पूरा बिल चुकाया था, इसलिए वह बदले में महिला से कुछ उम्मीद कर रहे थे। हिमांशु की उसी बात ने सारा विवाद खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

कॉमेडी शो का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, वह तेजी से वायरल हो गया। हिमांशु की इस अभ्रद टिप्पणी को सोशल मीडिया यूजर्स ने शारीरिक अंतरंगता के संकेत के रूप में देखा है।

जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने इस मानसिकता की कड़े शब्दों में नराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि किसी के खाने का बिल चुका देने से आपको उस व्यक्ति पर कोई अधिकार या दावा करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है। वहीं इस वीडियो पर विवाद बढ़ने के साथ ही लोगों ने हिमांशु के ऑफिस को तलाशना शुरू कर दिया।

लोगों के दबाव में कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

बता दें कि हिंमाशु जांगरा गुरुग्राम की एक ब्रांडिंग और सोशल मीडिया कंपनी 'स्टारविक डिजाइन' में काम करते थे। हिमांशु की वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी के पास लोगों के विरोध भरे मैसेज, ईमेल्स और फोन कॉल्स की बाढ़ लगा दी। लोगों के इस भारी प्रेशर के बाद कंपनी के संस्थापक विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

विवेक विश्वकर्मा ने कहा कि हिमांशु की टिप्पणियां कंपनी के नैतिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत हैं। इस विवाद के कारण कार्यालय का माहौल और ग्राहकों के साथ संबंध प्रभावित हो रहे थे, जिसके चलते कंपनी ने हिमांशु को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का फैसला किया है।

दो धड़ों में बंटी सोशल मीडिया की दुनिया

'स्टारविक कंपनी के इस फैसले ने अब सोशल मीडिया को दो धड़ों में बांट कर रख दिया है। इस फैसले पर एक पक्ष का मानना है कि इस तरह की सोच रखने वालों को सबक मिलना जरूरी था। वहीं, कंपनी के बॉस ने अपने बयान में यह भी कहा कि हिमांशु की उम्र महज 22 साल है और दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार हमेशा पेशेवर रहा है।

विवेक ने समाज से युवाओं को सुधरने का एक मौका देने की अपील की। इस अपील के बाद अब लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या किसी की एक गलती पर उसका सामाजिक बहिष्कार और नौकरी छीनना पूरी तरह न्यायसंगत है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे