

Bike Rider Accident : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। वायरल क्लिप एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है, जहां दो युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन तभी वहां मौजूद कुछ लड़कियों पर उनकी नजर पड़ जाती है। दावा किया जा रहा है कि लड़कियों को देखकर बाइक पर बैठा एक युवक कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया और उन्हें प्रभावित करने के लिए अपनी बाइक पर स्टाइल दिखाने की कोशिश करने लगा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक पर बैठकर कुछ अलग अंदाज दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ जाता है। अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक बेकाबू होकर आगे बढ़ जाती है। इससे पहले कि वह स्थिति को संभाल पाता, बाइक सीधे पेट्रोल भर रहे कर्मचारी की तरफ पहुंच जाती है।
अगले ही पल कर्मचारी बाइक की चपेट में आ जाता है। वहां मौजूद लोग कुछ सेकंड के लिए हैरान रह जाते हैं कि आखिर हुआ क्या है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "स्टाइल दिखाने गए थे, लेकिन खुद ही मजाक बन गए।" दूसरे ने कहा, "ओवरकॉन्फिडेंस का यही नतीजा होता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई ने इंप्रेस करने की कोशिश की थी, लेकिन खुद ही एक्सप्रेस बन गया।"
हालांकि वायरल वीडियो की जगह और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोग इसे देखकर यही कह रहे हैं कि दिखावे के चक्कर में कई बार इंसान खुद को मुश्किल में डाल लेता है। अच्छी बात यह रही कि घटना में किसी गंभीर चोट या बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।