वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रैपिडो राइड के बाद महिला और ड्राइवर में हुई तीखी बहस, गलत लोकेशन पर छोड़ने का आरोप; VIDEO वायरल

Wrong Drop Location : गुरुग्राम में एक महिला और रैपिडो राइडर के बीच ड्रॉप लोकेशन को लेकर हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने गलत जगह छोड़ने का आरोप लगाया।

हितेश तिवारी

Woman Rapido Rider Dispute : गुरुग्राम में एक रैपिडो राइड उस समय विवाद में बदल गई, जब महिला यात्री ने ड्राइवर पर गलत स्थान पर छोड़ने का आरोप लगाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में महिला, रैपिडो राइडर और मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि गलती किसकी थी और इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

महिला और रैपिडो राइडर के बीच हुई जमकर बहस

वायरल वीडियो में महिला नाराज होकर रैपिडो राइडर से पूछती है कि जब उसे परिसर के अंदर जाना था, तो उसे बेसमेंट के रास्ते कथित तौर पर दूसरी जगह क्यों उतारा गया। जवाब में राइडर कहता है कि उसने वही किया जो रैपिडो ऐप में ड्रॉप लोकेशन के रूप में दिखाया गया था।

उसका कहना था कि, "मैं ऐप में दिखाई गई लोकेशन के अनुसार ही आपको यहां लेकर आया हूं।" इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति, जो घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, महिला से किराया चुकाने के लिए कहता है। इससे महिला और अधिक नाराज हो जाती है और दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है।

महिला का गलत लोकेशन पर छोड़ने का आरोप

कुछ देर बाद महिला अपना मोबाइल निकालकर राइडर के QR कोड को स्कैन करती है और किराया चुका देती है। भुगतान करने के बाद भी बहस कुछ देर तक जारी रहती है और फिर वह वहां से चली जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यदि ऐप में गलत लोकेशन दर्ज थी तो राइडर को दोष नहीं दिया जा सकता।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ड्राइवर को ऐसी स्थिति में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थोड़ा विवेक भी दिखाना चाहिए। कई यूजर्स ने वीडियो बना रहे व्यक्ति की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि उसके बार-बार दखल देने से विवाद और बढ़ गया। कुल मिलाकर, बिना आधिकारिक जांच के केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी एक पक्ष को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG