सड़क पार कर रही पिकअप वैन से तेज रफ्तार SUV की भिड़ंत, वायरल एक्सीडेंट वीडियो देख दंग रह गए लोग

Viral Accident Video : सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पार कर रही पिकअप वैन और तेज रफ्तार SUV के बीच जोरदार टक्कर हो जाती है।
A viral video showing a high-speed collision between a pickup van and an SUV has sparked debate over who was at fault.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Pickup Van Accident : सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को सावधानी बरतने का संदेश भी देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक 18 सेकंड का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में सड़क पार कर रही एक पिकअप वैन और तेज रफ्तार से आ रही SUV के बीच इतनी जोरदार टक्कर होती है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। हालांकि, यह हादसा कब और कहां हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

पिकअप वैन और तेज रफ्तार SUV की जोरदार टक्कर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिंद्रा पिकअप वैन सड़क पार करने की कोशिश कर रही होती है। इसी दौरान दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार SUV आती दिखाई देती है। ऐसा लगता है कि दोनों वाहन चालकों ने एक-दूसरे को समय रहते नहीं देखा।

न तो पिकअप चालक ने वाहन रोकने की कोशिश की और न ही SUV चालक को रफ्तार कम करने या टक्कर टालने का पर्याप्त मौका मिल सका। कुछ ही सेकंड में दोनों वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत हो जाती है। टक्कर इतनी तेज होती है कि वीडियो देखने वाले भी दंग रह जाते हैं।

वायरल एक्सीडेंट वीडियो देख दंग रह गए लोग

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में पूछा गया, "यहां किसकी गलती है, टोयोटा फॉर्च्यूनर वाले की या फिर महिंद्रा पिकअप वाले की?" वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, "महिंद्रा पिकअप चालक की बड़ी लापरवाही दिख रही है।"

वहीं दूसरे यूजर का कहना था, "SUV चालक के पास प्रतिक्रिया देने या गाड़ी रोकने का समय ही नहीं था।" हालांकि, केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी चालक की जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती। किसी भी सड़क हादसे में वास्तविक कारण और दोष का निर्धारण संबंधित जांच एजेंसियां, प्रत्यक्ष साक्ष्य और यातायात नियमों के आधार पर ही करती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com