वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Gurugram Club Viral Video: शराब के नशे में भिड़े दो युवक, क्लब में मचा हंगामा

Gurugram Club Fight Video : गुरुग्राम के एक क्लब का वीडियो वायरल है, जिसमें शराब के नशे में दो युवक लड़ते दिख रहे हैं। लोगों ने इसे क्लबों में होने वाला आम झगड़ा बताया।

हितेश तिवारी

Drunk Men Fight Video : गुरुग्राम के एक क्लब का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में क्लब के अंदर अफरातफरी का माहौल दिखाई देता है, जहां आसपास मौजूद लोग दोनों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

क्लब में दो लड़कों के बीच हुई हाथापाई

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि दोनों युवक एक-दूसरे से उलझते हुए नीचे गिर पड़ते हैं। इसी बीच एक महिला भी उन्हें छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन वह खुद भी गिर जाती है। बाद में गुस्से में वह एक युवक को हटाने की कोशिश करती नजर आती है।

वहीं एक अन्य व्यक्ति भी दोनों को अलग करने के लिए बीच में आता है, लेकिन नशे में धुत युवकों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता और वे लड़ाई जारी रखते हैं। क्लब में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

शुरुआत ड्रिंक से होती है, एंडिंग फाइट से

यह वायरल वीडियो X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे क्लबों में होने वाला आम झगड़ा बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे शराब के गलत इस्तेमाल का नतीजा कहा।

एक यूजर ने लिखा, “शुरुआत ड्रिंक से होती है, एंडिंग फाइट से।” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जमकर लड़ो, खत्म कर दो एक-दूसरे को।” हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत