वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पोती सिखा रही थी वीडियो कॉल, कांपते हाथों से दादी मां सीखती रहीं; वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

Grandmother Granddaughter Bond : एक वायरल वीडियो में पोती अपनी दादी को प्यार से वीडियो कॉल करना सिखाती नजर आ रही है। कांपते हाथों से सीखती दादी और दोनों के बीच का बॉन्ड देख यूजर्स भावुक हुए।

हितेश तिवारी

Emotional Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बिना इमोशनल हुए नहीं रह पा रहे हैं। इस वीडियो में एक पोती अपनी दादी मां को स्मार्टफोन पर वीडियो कॉल करना सिखाती नजर आ रही है।

कांपते हाथों से दादी एक-एक स्टेप समझने की कोशिश करती हैं और पोती पूरे प्यार और धैर्य के साथ उन्हें तकनीक का पाठ पढ़ाती है। वीडियो में भले ही कोई बड़ा ड्रामा या सनसनी न हो, लेकिन दो पीढ़ियों के बीच का यह सच्चा प्यार और अपनापन इसे बेहद खास बना देता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो Instagram पर chatori__amma नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में पोती ओजस्वी अपनी दादी को यह समझाती दिखती हैं कि फोन कैसे पकड़ना है, स्क्रीन पर कहां टैप करना है और वीडियो कॉल कैसे रिसीव करनी है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- “दादी वीडियो कॉल करना सीख रही हैं। सीखने की कोई उम्र नहीं होती।”

दादी की आंखों में झिझक और सीखने की जिज्ञासा साफ नजर आती है, जबकि पोती का धैर्य और प्यार लोगों के दिल को छू जाता है। यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, सीखने की चाह जिंदा रहनी चाहिए।

कमेंट सेक्शन में भावनाओं का सैलाब

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में भावनाओं का सैलाब आ गया है। कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो देखकर उन्हें अपनी दादी-नानी की याद आ गई। एक यूजर ने कहा कि उसकी नानी भी आज हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करती हैं और नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसने भी अपनी दादी को स्मार्टफोन चलाना सिखाया था।

ओजस्वी अक्सर अपनी दादी के साथ वीडियो बनाती हैं और जब लोग उनसे इसका कारण पूछते हैं, तो वह कहती हैं- “मैं उन्हें हमेशा अपने पास नहीं रख सकती, इसलिए इन पलों को कैमरे में कैद कर लेती हूं।” यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ एक क्लिप नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और पीढ़ियों के बीच के खूबसूरत बॉन्ड को दिखाता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां