MBBS-MD बेटी के लिए दूल्हा ढूंढते-ढूंढते मां बोलीं- सब गंजे और मोटे हैं, वीडियो ने छेड़ी बड़ी बहस

Indian Marriage Debate : एक मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपनी डॉक्टर बेटी के लिए दूल्हा न मिलने की शिकायत करती नजर आ रही हैं। लड़कों को लेकर कही गई उनकी बातों ने इंटरनेट को दो गुटो
A viral video of a mother struggling to find a groom for her doctor daughter has sparked a nationwide debate on career, age, and marriage expectations.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Career vs Marriage : क्या शादी के लिए लड़के अमेजन से ऑर्डर किए जा सकते हैं, या फिर करियर बनाने की दौड़ में हम शादी की सही उम्र पीछे छोड़ चुके हैं? ये सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद जोर पकड़ रहे हैं। वीडियो में एक मां अपनी MBBS-MD डॉक्टर बेटी के लिए दूल्हा न मिल पाने का दर्द बयां करती नजर आती हैं।

यह वीडियो मूल रूप से इंस्टाग्राम क्रिएटर सोनम सोलंकी ने शेयर किया है, जिसे अब तक 75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मां बताती हैं कि उनकी बेटी ने पढ़ाई में कई साल लगा दिए और आज वह एक सफल, फिट और स्मार्ट डॉक्टर है, लेकिन शादी के लिए उन्हें मनपसंद लड़का नहीं मिल पा रहा।

32-34 साल के लड़के ‘अंकल’ लगते हैं

वीडियो में मां कहती हैं कि जब उन्होंने अपनी बेटी (जिसकी उम्र करीब 30-32 साल है) के लिए उसी प्रोफेशन यानी डॉक्टर लड़के देखने शुरू किए, तो उन्हें निराशा हाथ लगी। उनका कहना है कि 32-34 साल के लड़के उन्हें ‘अंकल’ जैसे लगते हैं। कोई गंजा है, तो कोई मोटा।

मां के मुताबिक, उनकी बेटी फिट है, लेकिन उसके लिए वैसा लड़का मिल ही नहीं रहा। यही बयान सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया। X पर यूजर @rose_k01 ने वीडियो शेयर करते हुए इसे आज की कड़वी सच्चाई बताया, लेकिन कमेंट सेक्शन में मां को जमकर जवाब भी मिले।

34 साल की लड़की आंटी क्यों नहीं

कई यूजर्स ने इस सोच पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि अगर 34 साल का लड़का अंकल है, तो 34 साल की लड़की आंटी क्यों नहीं? बायोलॉजिकल क्लॉक सबके लिए बराबर होती है। डॉक्टर आर.सी. शर्मा ने लिखा कि इंसान कोई फैक्ट्री प्रोडक्ट नहीं है, जिसे अमेजन से ऑर्डर कर लिया जाए। वहीं कुछ लोगों ने इसे आज के एलीट क्लास की सामाजिक समस्या बताया, जहां परफेक्ट पैकेज की तलाश रिश्तों को मुश्किल बना रही है।

लोगों का मानना है कि 30 की उम्र के बाद शादी में लुक्स से ज्यादा कम्पैटिबिलिटी को अहमियत देनी चाहिए, क्योंकि बाल और वजन समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन स्वभाव नहीं। यह वीडियो सिर्फ एक मां की शिकायत नहीं, बल्कि आज की शादी और करियर के बीच फंसी पूरी पीढ़ी की तस्वीर बनकर सामने आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com