वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बंदर के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी: लड़की पर अचानक हमला, वीडियो हुआ वायरल

Monkey Attack Video पार्क में बंदर के साथ सेल्फी ले रही लड़की पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए।

हितेश तिवारी

Girl Monkey Incident : सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसे होते हैं जो लोगों को चौंका देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पार्क में मस्ती कर रही एक लड़की कुछ ही सेकंड में डरावने हादसे का शिकार बन जाती है।

वीडियो में लड़की खुशी-खुशी टहल रही होती है कि तभी उसकी नजर एक बंदर पर पड़ती है। शांत माहौल में बैठे बंदर को देखकर वह उत्साहित हो जाती है और अपने फोन का कैमरा ऑन कर लेती है। वह सेल्फी मोड में बंदर के साथ रील बनाने की कोशिश करती है और विक्ट्री साइन दिखाते हुए पोज देती है। लड़की पूरी तरह बेफिक्र होकर कैमरे में मुस्कुरा रही होती है।

बंदर के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा

लेकिन कहानी यहीं मोड़ लेती है। जैसे ही लड़की बंदर की ओर इशारा करती है और वीडियो बनाना शुरू करती है, बंदर अचानक घबरा जाता है और आक्रामक हो उठता है। कुछ ही सेकंड में वह उछलकर लड़की की ओर हमला कर देता है। कैमरा लड़की के हाथ से छूटकर नीचे गिर जाता है और उलट-पुलट होकर इधर-उधर घूमने लगता है।

वीडियो में लड़की की जोरदार चीख सुनाई देती है और बंदर की हमला करने जैसी हरकतें दिखती हैं। अचानक वीडियो खत्म हो जाता है, जिससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि लड़की कितनी घायल हुई होगी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि लड़की को क्या नुकसान हुआ।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो एक्स (Twitter) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लाखों व्यूज़ बटोर चुका है। लोग वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा—“लगता है दीदी के कान के नीचे लगा दी है।” दूसरे ने मजाक में कहा—“ये बंदर तो सख्त निकला, लड़की का कोई लोभ नहीं।”

वहीं एक और कमेंट आया—“रील बनाने वाले मोंकेश भाई को पसंद नहीं है।” सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को ‘लाइफ लेसन’ बताते हुए कह रहे हैं कि जंगली जानवरों से दूरी रखना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z