वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती कार से सड़क पर गिरी लड़की, ट्रैफिक के बीच मौत को छूकर निकली जान, खौफनाक वीडियो वायरल

Girl Falls From Moving Car : तेज रफ्तार कार से अचानक सड़क पर गिरी एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ट्रैफिक से भरी सड़क पर यह हादसा इतना डरावना था कि लोग वीडियो देखकर सहम गए।

हितेश तिवारी

Viral Road Accident Video : शहर की व्यस्त सड़क पर मौत को बेहद करीब से गुजरते देखना हो, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक से भरी सड़क पर एक काले रंग की कार तेज रफ्तार में दौड़ रही होती है।

अचानक चलती गाड़ी का पीछे वाला दरवाजा खुलता है और वेस्टर्न ड्रेस पहने एक लड़की सड़क पर गिर जाती है। कुछ सेकंड का यह मंजर इतना खौफनाक है कि वीडियो देखने वाले लोग सहम जाते हैं। लड़की गिरते ही सड़क पर घिसटती चली जाती है और आसपास से गुजरती गाड़ियों के बीच फंसने से बाल-बाल बच जाती है।

तेज रफ्तार कार से गिरी लड़की

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के वक्त सड़क पर सामान्य ट्रैफिक मौजूद था। जैसे ही लड़की कार से गिरती है, वह कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती रहती है। हैरानी की बात यह है कि लड़की के गिरने के बावजूद कार चालक गाड़ी नहीं रोकता और तेज रफ्तार में आगे निकल जाता है।

कुछ पल तक लड़की सड़क पर पड़ी रहती है, जबकि आसपास से गाड़ियां गुजरती रहती हैं। गनीमत यह रहती है कि कोई भी वाहन उसे टक्कर नहीं मारता, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह पूरा दृश्य पास में चल रही एक दूसरी कार से रिकॉर्ड किया गया है।

यूजर्स ड्राइवर की गैरजिम्मेदारी पर नाराजगी जता रहे

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी और गुस्से का इजहार कर रहे हैं। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि चलती कार का दरवाजा कैसे खुला और इतनी लापरवाही क्यों की गई। कुछ लोगों का कहना है कि कार में बैठते वक्त सेफ्टी लॉक न होना जानलेवा साबित हो सकता है।

वहीं कई यूजर्स ड्राइवर की गैरजिम्मेदारी पर नाराजगी जता रहे हैं, जिसने लड़की के गिरने के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच