वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

“मेरा प्यार उसी के साथ खत्म हो गया”, एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर भावुक हुई लड़की, वीडियो वायरल

Girl Breakup Story Viral Video : सोशल मीडिया पर एक लड़की का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पुराने प्रेमी को याद करते हुए कहती है कि 2019 के बाद से वह किसी और के लिए दिल से जुड़ नहीं पाई।

हितेश तिवारी

Viral Love Story Video : “अपना बनाना रहा दूर तूने, औरों के हो जाएं ऐसा न छोड़ा...” फिल्म दूल्हा दुल्हन के मशहूर गाने की ये पंक्तियां अक्सर टूटे दिल वालों की कहानी बयान करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने पुराने प्रेमी को याद करते हुए भावुक नजर आती है। वह कहती है कि 2019 में जिससे वह मिली थी, उसके जाने के बाद आज तक किसी और के लिए उसके दिल में वही एहसास पैदा नहीं हुआ।

लड़की ने सुनाई अपनी प्रेम कहानी

वीडियो में लड़की बताती है कि उसके आसपास के लगभग सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है, लेकिन वह अब तक मूवऑन नहीं कर पाई है। वह कहती है कि उसके जाने के बाद किसी में इंटरेस्ट ही नहीं रहा। यहां तक कि कभी-कभी उसे लगता है कि कहीं उसके “हार्मोन्स ही मर गए हों।”

लड़की साफ शब्दों में कहती है कि उसका प्यार उसी इंसान के साथ खत्म हो गया और अब वह किसी से शादी नहीं करना चाहती। उसके चेहरे पर दर्द जरूर दिखता है, लेकिन साथ ही यह आत्मविश्वास भी नजर आता है कि वह अकेले जिंदगी जी सकती है।

लोगों ने उसे मजबूत बने रहने की सलाह दी

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट itsmekhyatiii से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने उसे मजबूत बने रहने की सलाह दी, तो किसी ने कहा कि इतना बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।

वहीं कुछ लोगों ने इसे भावनाओं में लिया गया निर्णय बताया। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि प्यार और ब्रेकअप जैसे मुद्दे आज भी लोगों को गहराई से प्रभावित करते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी