फ्रांस में सुपर हीरो बनकर विरोध प्रदर्शन करते लोग (सोर्स- सोशल मीडिया)
वायरल

फ्रांस प्रदर्शन में उतरे एवेंजर्स, पेरिस की सड़कों पर नजर आए ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका, VIDEO वायरल

France Protest Viral Video: फ्रांस में सरकार की नीतियों और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन में सुपरहीरो की वेशभूषा पहने लोग नजर आए। वायरल वीडियो के बीच पुलिस से झड़पें हुईं और गिरफ्तारियां भी हुईं।

अक्षय साहू

Highlights:

  • फ्रांस में सुपरहीरो की वेशभूषा में प्रदर्शनकारियों का वीडियो वायरल हुआ

  • पेरिस समेत कई शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन आयोजित हुए

  • देशभर में करीब 4.10 लाख लोग प्रदर्शनों में शामिल हुए

France Protests Superheroes: फ्रांस में शनिवार का खराब शिक्षा व्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर लाखों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी मार्वल सुपर हीरो जैसे ब्लैक पैंथर, कैप्टन अमेरिका स्पाइडरमैन, सुपरमैन और डेडपूल के अवतार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी ये वयारल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पेरिस के प्रदर्शन स्थल पर ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका की पोशाक पहने दो लोग दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपने खास अंदाज में एक्शन करते नजर आते हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। इसके बाद दोनों नारे लगाते हुए भीड़ का उत्साह बढ़ाते दिखाई देते हैं। वहीं, आसपास सुरक्षा बल बैरिकेडिंग करके इलाके की निगरानी करते नजर आते हैं।  

हेलमेट और मास्क पहनकर प्रदर्शन कर रहे लोग

फ्रांस में प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को मास्क, गॉगल्स और हेलमेट पहने देखा गया। बताया जा रहा है कि ये सुरक्षा इंतजाम पुलिस की कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए किए गए हैं। 

इससे पहले सोशल मीडिया पर नेपोलियन बोनापार्ट और बैटमैन की वेशभूषा में प्रदर्शन कर रहे लोगों के वीडियो भी सामने आए थे। अलग-अलग किरदारों के रूप में विरोध जताने के इन तरीकों ने आंदोलन को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे 4.10 लाख लोग

फ्रांस के गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में आयोजित प्रदर्शनों में करीब 4 लाख 10 हजार लोग शामिल हुए, जिनमें अकेले पेरिस में करीब 1 लाख 10 हजार सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन दौरान कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं और करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

पेरिस समेत फ्रांस के कई शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव देखने को मिला। कुछ स्थानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कार्रवाई की। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी समूहों ने पुलिस पर वस्तुएं फेंकीं और पटाखों का इस्तेमाल कर झड़पें भड़काने की कोशिश की।

मैक्रों सरकार के फैसलों पर भी विवाद

प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों को लेकर भी विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने से जुड़े एक आदेश को अदालत ने उसी दिन पलट दिया था। इस घटनाक्रम के बाद प्रदर्शन और राजनीतिक बहस तेज होने की खबरें सामने आईं।

फ्रांस में 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि प्रदर्शनों के मद्देनजर देशभर में करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद वाहन और वाटर कैनन भी तैयार रखे गए हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे और कई जगह हिंसा, तोड़फोड़ तथा लूटपाट की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं को देखते हुए इस बार भी भारी भीड़ जुटने की आशंका जताई गई थी।

2,700 से अधिक लोग गिरफ्तार

इस समय यूरोप में फ्रांस के अलावा इटली, स्पेन, पुर्तगाल और अल्बानिया समेत कई देशों में महंगाई, खराब शिक्षा व्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को हुए प्रदर्शनों के दौरान करीब 2,700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा

SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का डिटेल देने से इंकार, EC ने कहा आरटीआई के दायरे से बाहर

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा