क्रूर और असभ्य है अमेरिकी राष्ट्रपति... US में मध्यवर्ती चुनाव को लेकर गरमाया माहौल, ओबामा ने ट्रंप को फटकारा

US Midterm Election 2026: अमेरिका में मध्यवर्ती चुनाव से पहले बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं पर निशाना साधा। विवेक रामास्वामी के विवादित विज्ञापन ने राजनीतिक बहस तेज कर दी।
Barack Obama Attacks Trump
डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ओबामा ने ट्रंप की राजनीतिक शैली को क्रूर और अशिष्ट बताया

  • ट्रंप ने विवेक रामास्वामी के विवादित चुनावी विज्ञापन का बचाव किया

  • एमी एक्टन ने निजी जीवन को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया

Barack Obama Attacks Trump: अमेरिका में मध्यवर्ती चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो और मिशिगन में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा। ओबामा ने खुले शब्दों में ट्रंप के राजनीतिक व्यवहार को क्रूर और अशिष्ट बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति चुनावी फायदे के लिए विरोधियों के खिलाफ किसी भी हद तक जाया जा रहा है। 

वहीं दूसरी ओर, फ्लोरिडा में मतदान करने पहुंचे ट्रंप ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के विवादित विज्ञापन का बचाव किया। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित बयान देते रहे हैं। 

रामास्वामी के विज्ञापन पर ओबामा ने उठाए सवाल

ओहायो में प्रचार के दौरान बराक ओबामा ने रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पर निशाना साधा। विवाद की वजह एक चुनावी विज्ञापन है, जिसमें डेमोक्रेटिक गवर्नर पद की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन की मां डोना आर्थर दिखाई देती हैं। विज्ञापन में वह अपनी बेटी पर झूठ बोलने का आरोप लगाती हैं और उनके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का जिक्र करती हैं।

ओबामा ने इस विज्ञापन को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव प्रचार के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हाल के दिनों में हमने देखा है कि ऐसी कोई सीमा नहीं है जिसे वे पार न करें और ऐसा कोई निचला स्तर नहीं है, जहां तक वे न गिरें।

Barack Obama Attacks Trump
मैक्रों से नहीं संभल रहा फ्रांस! सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, सैकड़ो प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

ट्रंप ने किया विज्ञापन का बचाव

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा में मतदान के दौरान रामास्वामी के विज्ञापन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक्टन की मां ने अपनी बेटी को झूठा बताया है और उनके मुताबिक, यह उनके दावे के समर्थन में अहम गवाही है। इस तरह विज्ञापन को लेकर ओबामा और ट्रंप के बीच राजनीतिक मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

एमी एक्टन ने भी रामास्वामी पर साधा निशाना

विज्ञापन को लेकर एमी एक्टन ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामास्वामी अपने कमजोर पड़ते चुनाव प्रचार को बचाने के लिए उनके बचपन और निजी जीवन का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्टन ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी वास्तविक मुद्दों से कटे हुए हैं और अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ओबामा ने अब्दुल अल-सैयद के लिए किया प्रचार

मिशिगन में ओबामा ने सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद का समर्थन किया। अल-सैयद सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के पूर्व अधिकारी हैं और रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार के दौरान ओबामा ने अल-सैयद के नाम और धर्म को लेकर की जा रही टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब्दुल पूरी तरह मिशिगन से जुड़े हुए हैं और उनके विचार तथा मूल्य भी उनके अपने विचारों से मेल खाते हैं।

Barack Obama Attacks Trump
क्या मिडिल ईस्ट को लेकर कंफ्यूज हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप? हमले की चेतावनी दी फिर समझौते की उम्मीद भी जताई
Navbharat Live
navbharatlive.com