पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

Punjab Dharm Parivartan: लुधियाना में कृतिका वर्मा ने पति और ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, मारपीट और 10 लाख रुपये दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
Ludhiana Husband Changes Wife Religion
पति पानी में पत्नी को डुबकी लगवाता।सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लुधियाना में कृतिका वर्मा ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

  • पीड़िता के मुताबिक, ससुर ने ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रखी।

  • धर्म परिवर्तन के दौरान स्विमिंग पूल में डुबकी लगवाने का आरोप।

Husband Changes Wife Religion: पंजाब के लुधियाना में शादी के बाद कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, दहेज मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता कृतिका वर्मा और उसके पिता विपन कुमार वर्मा के आरोपों के मुताबिक, कृतिका ने करणवीर सिंह सिद्धू से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसके ससुर ने विवाह स्वीकार करने से इनकार कर दिया और ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रखी। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बाइक राइडिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

कृतिका वर्मा और करणवीर दोनों बाइक राइडिंग के शौकीन थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कृतिका एक एप्पल स्टोर में काम करती थी। उसके पिता के मुताबिक, करणवीर उससे मिलने के लिए स्टोर पर भी आने लगा और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

कृतिका के पिता का आरोप है कि करणवीर ने उनकी बेटी को अपना नाम करणवीर सिंह सिद्धू बताया था और खुद को जटसिख बताया। परिवार ने जानकारी जुटाने के बाद इस रिश्ते को मंजूरी दे दी।

Ludhiana Husband Changes Wife Religion
भारत के इरादे ठीक नहीं...पाकिस्तान ने जिंदा रखा, कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भाजपा ने घेरा

मंदिर में हुई शादी, परिवार ने नहीं लिया हिस्सा

परिवार के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को लुधियाना के संत विहार स्थित शनि शिव मंदिर में दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। हालांकि, करणवीर के परिवार के अधिकांश सदस्य विवाह में शामिल नहीं हुए। इसके बाद कृतिका कुछ दिन मायके में रही और 5 सितंबर को उसे विदा किया गया।

ससुराल पहुंचने पर धर्म परिवर्तन का आरोप

कृतिका के पिता का दावा है कि 5 अक्टूबर को बेटी जब ससुराल पहुंची तो वहां एक बड़े हॉल को चर्च जैसा बनाया गया था। आरोप है कि ससुर ने शादी स्वीकार करने से इनकार करते हुए ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रखी।

परिवार के अनुसार, कृतिका को तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में ले जाकर पानी में डुबकी लगवाई गई। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और वीडियो भी बनाया गया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Ludhiana Husband Changes Wife Religion image
हिंदू रीति-रिवाज से शादी होते समय की फोटो।सोर्स: सोशल मीडिया
Ludhiana Husband Changes Wife Religion
JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा

10 लाख रुपये मांगने और मारपीट का आरोप

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि बाद में ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी नहीं होने पर कृतिका को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने किराये पर रहना शुरू किया। आरोप है कि उसका पति भी वहां आकर उसके साथ मारपीट करता था।

पति की छाती पर दूसरी लड़की के नाम का टैटू

कृतिका के मुताबिक, विवाद के दौरान उसे पता चला कि उसके पति की छाती पर ‘नन्नू’ नाम का टैटू बना हुआ है। टैटू पर 16 अक्टूबर 2021 की तारीख भी लिखी थी। पीड़िता का दावा है कि करणवीर ने दूसरी लड़की से अपने संबंधों की बात स्वीकार की थी।

कृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष पर धोखे से शादी कराने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे आर्थिक लाभ हासिल करने की साजिश थी। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com