वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु घूमने आए विदेशी का ‘कन्फेशन’ वायरल, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

Foreigner on India Viral Video : बेंगलुरु के लालबाग गार्डन घूमने आए विदेशी ने भारत को लेकर सोशल मीडिया की नकारात्मक छवि पर सवाल उठाते हुए एक संतुलित और सकारात्मक नजरिया पेश किया।

हितेश तिवारी

Foreigner on India Cleanliness : भारत को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर अलग-अलग तरह की धारणाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन जब कोई विदेशी खुद यहां आकर अपने अनुभव साझा करता है, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है।

हाल ही में जेक हेयटन नाम के एक ट्रैवल एंथुज़ियास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बेंगलुरू के लालबाघ बोलटेनिकल गार्डन घूमने के बाद भारत को लेकर अपनी ‘कन्फेशन’ साझा की। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विदेशी टूरिस्ट ने भारत को लेकर शेयर किया कन्फेशन

वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि उन्हें भारत के बारे में कुछ “चौंकाने वाली बातें” समझ में आई हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो ट्रैफिक और गंदगी की तस्वीर दिखाई जाती है, वह कुछ हद तक सही जरूर है, लेकिन यह पूरे देश की सच्चाई नहीं है।

उनके अनुसार, कई जगहों पर सड़कें उतनी गंदी नहीं थीं जितनी दिखाई जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को सफाई करते और हालात सुधारने की कोशिश करते देखना अच्छा लगा। हेयटन ने कहा कि लोग अपने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है।

विदेशी टूरिस्ट ने भारत की मेहमाननवाजी की भी तारीफ की

इसके अलावा उन्होंने भारत की मेहमाननवाजी की भी जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि अगर आप लोगों से अच्छे से बात करें, तो वे काफी दोस्ताना व्यवहार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन भारत की जो छवि दिखाई जाती है, वह काफी नकारात्मक होती है और देश की खूबसूरती को नजरअंदाज करती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कचरा और गंदगी जैसी समस्याएं मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत में बहुत कुछ खूबसूरत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग उनके संतुलित नजरिए की सराहना कर रहे हैं।

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में