वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बनारस घाट पर विदेशी युवक ने उठाया कूड़ा, वीडियो देख लोग बोले- यह हर भारतीय के लिए सीख

Varanasi Ghat Viral Video : बनारस के घाट पर एक विदेशी युवक कूड़ा साफ करता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे सच्ची भक्ति और जिम्मेदारी का संदेश बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Foreign Tourist Cleans Ghat : बनारस के घाट सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान भी माने जाते हैं। हर दिन यहां हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

लेकिन कई बार लोग भक्ति तो करते हैं, मगर सफाई जैसी जरूरी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी युवक घाट पर फैला कूड़ा अपने हाथों से साफ करता नजर आ रहा है। यह दृश्य लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

विदेशी युवक ने गंगा घाट पर की सफाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी युवक के हाथ में एक बड़ा बैग और कूड़ा उठाने वाली स्टिक है। वह घाट पर इधर-उधर पड़े प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरे को उठाकर बैग में भरता जा रहा है। दूसरी तरफ घाट पर मौजूद कई लोग आराम से बैठे दिखाई देते हैं।

कुछ लोग उसे देखकर हैरानी जताते हैं, तो कुछ उसका वीडियो बनाते नजर आते हैं। हालांकि युवक बिना किसी दिखावे के लगातार सफाई करता रहता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वाराणसी के घाटों का है, जहां यह अनोखा दृश्य कैमरे में कैद हुआ।

लोगों ने इसे हर भारतीय के लिए सीख बताया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विदेशी युवक ने बिना कुछ कहे बड़ा संदेश दे दिया। कुछ लोगों ने कहा कि धर्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि स्वच्छता, सेवा और सार्वजनिक स्थानों का सम्मान करना भी है।

वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर हर व्यक्ति अपने हिस्से की सफाई खुद करने लगे, तो देश की तस्वीर बदल सकती है। कई लोगों ने इसे हर भारतीय के लिए सीख बताया और कहा कि सच्ची भक्ति वहीं है, जहां सेवा और सफाई दोनों साथ हों।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग