नितिन गडकरी के सामने दो महिला अधिकारियों का झगड़ा 
वायरल

कोहनी से धक्का मारा, चिकोटी काटी….नितिन गडकरी के सामने दो महिला अधिकारियों का झगड़ा, देखें VIDEO

Nitin Gadkari News: मंच पर बैठे थे केंद्रीय नितिन गडकरी और वहीं पर सोफे पर बैठीं दो महिला अधिकारियों के बीच की लड़ाई वायरल हो रही है।

अर्पित शुक्ला

Nagpur Viral Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में नागपुर के सरकारी कार्यक्रम रोजगार मेले के दौरान दो महिला अधिकारियों का विवाद सार्वजनिक हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अधिकारी आपस में भिड़ गईं, एक अधिकारी दूसरी को कोहनी से धक्का दे रही हैं और हाथ-पांव से चिकोटी काटी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद ‘पोस्टमास्टर जनरल’ (PMG) के पद और चार्ज को लेकर हुआ। शोभा मधले (नारंगी साड़ी) को 8 सितंबर को कर्नाटक, घरवाड़ में ट्रांसफर किया गया था। नई नियुक्ति तक नागपुर का चार्ज नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी (ग्रे साड़ी) को दिया गया। मधले ने ट्रांसफर के आदेश के खिलाफ कोर्ट में स्टे ले लिया। इसी वजह से मधले और जोशी के बीच विवाद चल रहा था, जो रोजगार मेले में भी सामने आया।

देखें वीडियो

रोजगार मेले के दौरान जब दोनों अधिकारी एक ही सोफे पर बैठी थीं, तो सार्वजनिक झगड़ा शुरू हो गया। मधले ने जोशी के हाथ को धक्का दिया, जिससे सोफे पर पानी गिर गया। इसके अलावा, आरोप है कि मधले ने जोशी के बाएं हाथ पर चिकोटी काटी और कोहनी से धक्का भी दिया।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने हुई इस अशोभनीय हरकत के बाद दोनों महिला अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें