वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल

Elephant Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में घने जंगल के बीच हाथी को वन अधिकारियों की मदद करते हुए देखा गया। वीडियो ने दिखाया कि जहां मशीनें काम नहीं कर पातीं, वहां हाथी काम करते हैं।

हितेश तिवारी

Elephant Helping Humans : घने जंगलों में कई ऐसे इलाके होते हैं जहां सड़कें खत्म हो जाती हैं और वाहन भी बेकार साबित होते हैं। ऐसे कठिन इलाकों में आज भी वन विभाग कई बार हाथियों की मदद लेता है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी Parveen Kaswan ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक हाथी घने जंगल के बीच वन अधिकारियों की मदद करता दिखाई दे रहा है।

घने जंगल हाथी ने की वन अधिकारियों की मदद

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी शाम के समय एक फील्ड विजिट के दौरान घने जंगल के बीच आगे-आगे चल रहा है। रास्ते में पेड़ों की टहनियां, झाड़ियां और घास इतनी ज्यादा होती हैं कि आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हाथी अपनी सूंड की मदद से रास्ते में आने वाली शाखाओं और झाड़ियों को हटाता हुआ आगे बढ़ता है।

उसके पीछे वन अधिकारी भी उसी रास्ते से आगे बढ़ते नजर आते हैं। यह नजारा देखने के बाद साफ महसूस होता है कि जंगलों में कुछ जगहों पर आधुनिक मशीनों की बजाय प्रकृति के साथ काम करने वाले साथी ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं।

लोगों ने हाथी को “जंगल का असली रेंजर” बताया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने हाथी को “जंगल का असली रेंजर” बताया, जबकि कुछ ने उसकी समझदारी और शांत स्वभाव की तारीफ की। लोगों का कहना है कि इतने विशाल शरीर के बावजूद हाथी बेहद संवेदनशील और बुद्धिमान जानवर होता है।

वायरल वीडियो ने यह भी दिखाया कि वन संरक्षण और जंगलों की निगरानी में हाथी आज भी कितनी अहम भूमिका निभाते हैं। इस क्लिप ने वन विभाग के काम और जंगलों की जिंदगी की एक ऐसी झलक दिखाई, जिसे आम लोग बहुत कम देख पाते हैं।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर