पुणे में 'कोयता गैंग' का आतंक! ऑटो ड्राइवर पर सरेआम खूनी हमला, एक के बाद एक 5 वार, देखें खौफनाक Video

Pune Koyta Gang Attack: पुणे में कोयता गैंग ने एक रिक्शा चालक पर बेरहमी से हमला कर दहशत फैला दी है। इस घटना को लेकर रोहित पवार ने महायुति सरकार पर तीखा तंज कसा है।
Pune Koyta Gang Attack Viral Video
पुणे में काेयता से हमला करते अपराधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Koyta Gang Attack Viral Video: पुणे से एक हैरान और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खौफ का पर्याय बन चुके कोयता गैंग ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है। मंगलवार को दिनदहाड़े कोयता गैंग के बदमाशों ने एक रिक्शा चालक पर कोयते से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

यहां देखें वीडियो?

इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि पुणे में एक पुल के ऊपर एक शख्स पर कुछ अपराधी काेयत से वार कर रहे हैं। वीडियो में दो लोग हथियार से हमला करते हुए दिख रहे है। आरोपी एक के बाद एक पांच वार करते हैं। इस हमले से पुल का कुछ हिस्सा ढह जाता है और पीड़ित पुल से नीचे गिर जाता है। इसके बाद तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा में बैठकर वहां से फरार हो जाते हैं।

हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बाद में राहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इस हमले से कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है। भीड़ भाड़ वाली सड़क पर दिन दहाड़े हुए खौफनाक हमले से लोग के मन में डर का माहौल है।

रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज

इस सनसनीखेज वारदात के बाद महाराष्ट्र की सियासत भी गरमा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और विधायक रोहित पवार ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की मौजूदा महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पुणे की बदहाल कानून-व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

रोहित पवार ने राज्य की महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि पुणे में महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर दिनदहाड़े भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर अपराधी काेयते से वार कर रहे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार 'सक्षम' और 'कार्यक्षम' है।

Navbharat Live
navbharatlive.com