टाइल्स में ऐसा घुला-मिला सांप कि किसी की नहीं पड़ी नजर, 5X Zoom करते ही उड़े लोगों के होश

Hidden Snake Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कमरे की टाइल्स के बीच ऐसा सांप छिपा दिखाई दिया कि लोग उसे पहली नजर में पहचान ही नहीं पाए।
A snake blended so perfectly with room tiles that people noticed it only after zooming in with the camera.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Camouflage Snake in Room : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया और डरा भी दिया। कई बार हमारे आसपास ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो आंखों के सामने होने के बावजूद नजर नहीं आतीं। खासकर जब कोई जीव अपने आसपास के माहौल में इस तरह घुलमिल जाए कि उसे पहचानना मुश्किल हो जाए।

वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक महिला अपने कमरे की टाइल्स दिखा रही थी, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि दीवार के पास एक खतरनाक मेहमान छिपा बैठा है।

कमरे में छिपकर बैठा सांप

वीडियो की शुरुआत में महिला कमरे की खूबसूरत टाइल्स दिखाते हुए उनकी तारीफ करती नजर आती है। वह कैमरे को अलग-अलग एंगल से घुमाकर टाइल्स रिकॉर्ड कर रही होती है। तभी उसे कुछ अजीब सा महसूस होता है और वह कहती है कि शायद वहां कुछ मौजूद है, जो पहली नजर में दिखाई नहीं दे रहा।

इसके बाद वह कैमरे को दीवार और टाइल्स के बीच की जगह की ओर ज़ूम करती है। जैसे ही कैमरा करीब जाता है, वहां एक लंबा सांप दिखाई देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि सांप का रंग और शरीर पर बने पैटर्न कमरे की सफेद और ग्रे डिजाइन वाली टाइल्स से इतने मिलते-जुलते थे कि उसे पहचानना लगभग नामुमकिन हो गया था।

वीडियो देख डर गए लोग

वीडियो में कमरे में मौजूद लोगों की घबराहट भी साफ सुनाई देती है। महिला कहती है कि वह लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी उनकी नजर इस सांप पर पड़ी। वीडियो में कुछ लोग डरते हुए कहते सुनाई देते हैं कि “ये हमें देख रहा है और हम इसे देख रहे हैं।” सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कुछ लोगों ने इसे प्रकृति की अद्भुत छलावरण क्षमता बताया, जबकि कई लोग इसे देखकर डर गए। हालांकि वायरल वीडियो देखकर सांप की प्रजाति की पक्की पहचान करना मुश्किल है। सिर्फ वीडियो के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि वह कौन सा सांप था या वह जहरीला था या नहीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com