वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पत्नी के लिए ईयररिंग जीतने को बुजुर्ग ने लगाए 30 पुश-अप, वीडियो देख लोग बोले- ऐसा प्यार सबको मिले

Love For Wife : इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के लिए ईयररिंग जीतने के चैलेंज में 30 परफेक्ट पुश-अप लगाते नजर आ रहे हैं। लोगों को उनकी फिटनेस से ज्यादा उनका प्यार छू गया।

हितेश तिवारी

Heartwarming Video : प्यार और मोहब्बत में इंसान क्या-क्या कर गुजरता है, इसका एक खूबसूरत उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति नजर आते हैं, जो अपनी पत्नी के लिए ईयररिंग जीतने के लिए पुश-अप लगा रहे हैं।

वीडियो भले ही फिटनेस से जुड़ा दिखता हो, लेकिन असल में इसमें बुजुर्ग के पुश-अप से ज्यादा उनका प्यार लोगों का दिल जीत रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

वीडियो की शुरुआत में एक पोस्टर दिखाई देता है, जिस पर लिखा है, “30 पुश-अप करो और अपनी पसंदीदा औरत के लिए ईयररिंग जीतो।” इस चैलेंज को देखते ही बुजुर्ग बिना किसी हिचक के जमीन पर बैठ जाते हैं और पुश-अप लगाना शुरू कर देते हैं।

हैरानी की बात यह है कि उम्र के इस पड़ाव में भी उनके पुश-अप इतने परफेक्ट हैं कि लोग उनके स्टाइल और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बुजुर्ग न सिर्फ चैलेंज को स्वीकार करते हैं, बल्कि पूरे 30 पुश-अप भी सफलतापूर्वक पूरे कर लेते हैं।

लोगों ने कहा- “ऐसा प्यार सबको मिले”

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए हैं। यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो सिर्फ ताकत या मसल्स का नहीं, बल्कि सच्चे प्यार का उदाहरण है। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि “ऐसा प्यार सबको मिले” और “ये पुश-अप मसल्स के लिए नहीं, प्यार के लिए थे।”

कई लोगों ने बुजुर्ग की सेहत और पत्नी के प्रति उनके जज्बे की तारीफ की है। कुल मिलाकर यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि उम्र चाहे जो भी हो, प्यार हमेशा जवान रहता है।

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन