वायरल वीडियो के स्क3ीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

1AC में विदेशी व्लॉगर को मिला ‘अतिथि देवो भव:’ का असली अनुभव, वीडियो हुआ वायरल

Dutch Vlogger in India : नीदरलैंड्स के एक व्लॉगर को इंडियन रेलवे के 1AC कोच में ऐसा अपनापन मिला कि वह हैरान रह गया। परिवार ने उसे साथ बैठाकर चाय-खाना खिलाया और भारतीय मेहमाननवाजी का असली मतलब दिखाया।

हितेश तिवारी

Atithi Devo Bhava : भारत आने वाले कुछ विदेशी व्लॉगर अक्सर पहले से एक नजरिया बनाकर आते हैं। कई बार वे यहां की कमियों को ज्यादा दिखाते हैं, लेकिन नीदरलैंड्स के एक व्लॉगर के साथ इंडियन रेलवे के 1AC कोच में कुछ अलग ही हुआ।

सफर के दौरान उसे एक भारतीय परिवार मिला, जिसने उसे मेहमान नहीं बल्कि अपना मान लिया। डच व्लॉगर को शायद इतनी गर्मजोशी की उम्मीद नहीं थी, लेकिन परिवार ने उसे अकेला महसूस नहीं होने दिया। यहां यह भी बता दें कि नीदरलैंड्स यूरोप का एक देश है और वहां के लोगों को डच कहा जाता है।

विदेशी व्लॉगर को भारतीय परिवार ने दिया अपनापन

वायरल व्लॉग को यूट्यूब पर ‘मैडली लवर’ नाम के चैनल ने 22 जनवरी को अपलोड किया था, जिसे बाद में इंस्टाग्राम यूजर @arronsmith626 ने शेयर किया।

वीडियो में दिखता है कि व्लॉगर जब 1AC में लंच कर रहा होता है, तभी एक भारतीय महिला उससे बातचीत शुरू करती है। धीरे-धीरे पूरा परिवार उससे घुल-मिल जाता है। वे उसे अपने साथ बैठाते हैं, खाना ऑफर करते हैं और बाद में चाय भी पिलाते हैं। एक फनी पल भी आता है, जिस पर सभी हंसते नजर आते हैं।

परिवार ने ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा निभाई

1AC में सफर कर रहे इस परिवार ने ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को दिल से निभाया। इंस्टाग्राम पर इस रील को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि यही असली भारत है।

एक यूजर ने लिखा, “भारतीय भावुक होते हैं, वे अपना पूरा दिल दे देते हैं।” दूसरे ने कहा, “यह प्यार से भरा भारत है।” यह वीडियो दिखाता है कि यहां मेहमान सिर्फ गेस्ट नहीं, बल्कि दिल का हिस्सा बन जाते हैं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज