वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रात 4 बजे सुनसान सड़क, फिर भी रेड लाइट पर रुकी कार; दुबई के ट्रैफिक नियमों का वीडियो वायरल

Dubai Traffic Rules दुबई में रात 4 बजे खाली सड़क पर भी रेड लाइट पर रुकी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Dubai Discipline : सोशल मीडिया पर दुबई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। यह वीडियो नेहा जायसवाल नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। क्लिप में रात करीब 4 बजे का समय दिखाया गया है, जब सड़क लगभग पूरी तरह खाली है और ट्रैफिक न के बराबर नजर आता है।

इसके बावजूद एक कार रेड लाइट पर पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए रुकी हुई दिखाई देती है। वीडियो में ऑन-स्क्रीन लिखा है, “यही वजह है कि दुबई रात 4 बजे भी अलग महसूस होता है, नियम तो नियम होते हैं।” यही बात इस वीडियो को खास बना रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो देखने वालों के लिए सबसे चौंकाने वाली बात सड़क की सुनसान हालत नहीं, बल्कि ड्राइवर का धैर्य है। बिना किसी जल्दबाजी के कार चालक सिग्नल हरा होने का इंतजार करता है, जबकि आसपास कोई वाहन मौजूद नहीं होता।

नेहा जायसवाल ने कैप्शन में भी दुबई की अनुशासित ट्रैफिक की तारीफ की है। कई लोगों ने इसे दुबई में नियमों के सख्त पालन और कड़े प्रवर्तन का उदाहरण बताया। लोगों का मानना है कि वहां नियम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि हर हाल में मानने के लिए होते हैं।

लोगों ने की दुबई के कानून की तारीफ

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “समय मायने नहीं रखता, कैमरे कभी नहीं सोते।” दूसरे ने मजाक में कहा, “हबीबी, मुंबई आओ।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “समय नहीं, जुर्माना मायने रखता है, सेकंडों में महीने की सैलरी चली जाती है।”

कई लोगों ने माना कि दुबई में भारी जुर्माने और सख्त निगरानी के कारण लोग नियम तोड़ने की हिम्मत नहीं करते। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि दुबई में ट्रैफिक नियम किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर सड़क और हर समय सख्ती से लागू होते हैं, चाहे सुबह हो या आधी रात।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z