वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)  
वायरल

दुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल

Dubai Lamborghini Sound Panic : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में मिसाइल अलर्ट का माहौल है। ऐसे में सड़कों पर दौड़ती लग्जरी कारों की तेज आवाज लोगों को चौंका रही है।

हितेश तिवारी

Dubai Missile Tension : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में भी अलर्ट का माहौल बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में लोग सायरन और धमाकों जैसी आवाजों का जिक्र कर रहे हैं।

इसी बीच एक नई चर्चा शुरू हो गई है-दुबई की सड़कों पर दौड़ती सुपरकारों की आवाज। यूजर्स का कहना है कि मिसाइल और ड्रोन अलर्ट के माहौल में तेज एग्जॉस्ट साउंड वाली कारें लोगों को और ज्यादा डरा रही हैं।

दुबई में मिसाइल से ज्यादा सुपरकारों का खौफ

दुबई में लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर और बुगाटी चिरोन जैसी लग्जरी गाड़ियां आमतौर पर सड़कों पर दिखाई देती हैं। इन कारों के इंजन और एग्जॉस्ट की आवाज काफी तेज और गूंजदार होती है।

सामान्य दिनों में यह आवाज शौकीनों के लिए रोमांचक होती है, लेकिन तनावपूर्ण माहौल में यही आवाज कई लोगों को मिसाइल या धमाके जैसी प्रतीत हो रही है। सोशल मीडिया पर कई रील्स शेयर कर लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि “मिसाइल से पहले इन कारों की आवाज ही हार्ट अटैक दे देगी।”

लोगों की अपील तेज रफ्तार और शोर से बचें

दुबई दुनियाभर के रईसों और सुपरकार प्रेमियों के लिए मशहूर है, इसलिए वहां लग्जरी कारों का फर्राटा भरना आम बात है। हालांकि वायरल वीडियो में कुछ यूजर्स कार मालिकों से अपील कर रहे हैं कि हालात सामान्य होने तक तेज रफ्तार और शोर से बचें, ताकि बेवजह पैनिक न फैले। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी