वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शराब के नशे में गिरा पुलिसकर्मी, विदेशी महिला ने वीडियो रिकॉर्ड कर उठाए सवाल

Drunk Policeman : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे कैफे में शराब के नशे में बेसुध नजर आता है. विदेशी महिला के सवालों और लोगों की प्रतिक्रियाओं ने पुलिस की छवि पर सवाल उठाए।

हितेश तिवारी

Drunk Policeman Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार साफ दिखाई देता है। वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क किनारे बने एक कैफे में कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आता है, लेकिन उसकी हालत देखकर साफ समझ आता है कि वह शराब के नशे में पूरी तरह धुत है।

उसका शरीर ढीला पड़ा है, आंखें बंद हैं और होशोहवास का कोई नामोनिशान नहीं है। आमतौर पर जिससे अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है, उसी वर्दी में इस तरह का दृश्य लोगों को हैरान कर रहा है। पहली नजर में कोई यह सोच भी नहीं सकता कि यह व्यक्ति कानून की रक्षा करने वाला पुलिसकर्मी है।

नशे में झूलता हुआ पुलिसकर्मी

वीडियो में आगे दिखता है कि पुलिसकर्मी कैफे में अकेला बैठा है और आसपास कुछ लोग मौजूद हैं। इसी दौरान वहां एक विदेशी महिला आती है, जो इस अजीब हालात को देखकर अपना मोबाइल फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है। वह हैरानी के साथ सवाल करती है कि क्या यह व्यक्ति सच में पुलिस वाला है।

कुछ ही पलों बाद नशे में झूलता हुआ पुलिसकर्मी अपना संतुलन खो देता है और कुर्सी समेत जमीन पर गिर पड़ता है। गिरने की आवाज तेज होती है, लेकिन उसे इस बात का भी एहसास नहीं होता कि वह नीचे गिर चुका है। वह न उठने की कोशिश करता है और न ही खुद को संभाल पाता है, जबकि वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहते हैं।

लोगों ने पुलिसकर्मी की हरकत को शर्मनाक बताया

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट justketh_irl से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने पुलिसकर्मी के व्यवहार को शर्मनाक बताया और उसके सस्पेंड होने की मांग की।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि “देश का नाम रोशन कर दिया”, जबकि दूसरे ने कहा कि शराब जैसी बुरी चीज इंसान को पूरी तरह बर्बाद कर देती है। कुल मिलाकर यह वीडियो पुलिस की जिम्मेदारी, अनुशासन और सार्वजनिक छवि को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट