वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

100 करोड़ के अपार्टमेंट से नहीं दिख रहा कुछ, DLF Camellias का ‘फेमस व्यू’ कोहरे में हुआ गायब

Gurgaon Pollution AQI 500 गुड़गांव के सबसे महंगे अपार्टमेंट DLF Camellias से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 500+ AQI और घने कोहरे की वजह से कुछ भी नजर नहीं आ रहा।

हितेश तिवारी

Delhi NCR Smog : गुड़गांव का DLF Camellias शहर के सबसे महंगे और लग्जरी रिहायशी प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित इस अपार्टमेंट में करोड़ों रुपये के फ्लैट हैं, जहां से शानदार व्यू की उम्मीद की जाती है। लेकिन इन दिनों दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण और घने कोहरे ने अमीरी और गरीबी का फर्क मिटा दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में DLF Camellias की बालकनी से बाहर का नजारा दिखाया गया है, जहां सामने मौजूद इमारतें और गोल्फ कोर्स तक दिखाई नहीं दे रहे।

AQI 500 के बाद चारों तरफ धुएं की गंध और खालीपन का एहसास

यह वीडियो एंटरप्रेन्योर मोहित सदानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में वह तंज कसते हुए बालकनी से बाहर का ‘फेमस व्यू’ दिखाते हैं। वह सामने मौजूद कोंडो टावर, क्लबहाउस और DLF गोल्फ कोर्स की ओर इशारा करते हैं, लेकिन कोहरे की वजह से कुछ भी नजर नहीं आता।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सुबह का AQI 500 से ज्यादा था और चारों तरफ धुएं की गंध और खालीपन का एहसास हो रहा था। उन्होंने सवाल भी उठाया कि दुनिया में और कहां ऐसा नजारा देखने को मिलेगा।

लोगों ने कहा- लग्जरी लाइफस्टाइल से साफ हवा नहीं खरीदी जा सकती

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे डरावना बताया तो कुछ ने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसे अनुभव के लिए टैक्स दोगुना होना चाहिए। लोगों का कहना है कि चाहे कोई 1 करोड़ के घर में रहे या 100 करोड़ के, प्रदूषण सभी को एक जैसा प्रभावित करता है।

यह वीडियो NCR में बिगड़ते पर्यावरण और हवा की गंभीर स्थिति की एक सच्ची तस्वीर पेश करता है और यह सोचने पर मजबूर करता है कि सिर्फ लग्जरी लाइफस्टाइल से साफ हवा नहीं खरीदी जा सकती।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट