वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भूत का इंटरव्यू! मोदी-राहुल को लेकर कही बड़ी बात, सामने आया हैरतअंगेज VIDEO

Viral News: बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र शास्त्री या उनसे जुड़ा कोई न कोई वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसकी आपने कल्पना तक नहीं की होगी।

अभिषेक सिंह

Viral Video: बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र शास्त्री या उनसे जुड़ा कोई न कोई वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। हर एक वायरल हो रहे वीडियो के पीछे अलग-अलग दावे और अलग-अलग कहानियां होती हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। चलिए जानते हैं पूरी कहानी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के कथा स्थल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहे पत्रकार ने एक मानसिक रूप से पीड़ित युवती से कुछ सवाल पूछे, जिनके जवाब वायरल हो रहे हैं।

क्यों तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भूत-प्रेत को भगाने अथवा इलाज करने का दावा करते हैं। यही वजह है कि युवती को उनकी कथा में ले जाया गया था। यहीं पर एक पत्रकार जब युवती से पूछता है कि नरेंद्र मोदी क्या हैं, जिसके जवाब में युवती कहती है कि प्राइम मिनिस्टर हैं वो। इसके बाद युवती संन्यासी बाबा मुर्दाबाद के नारे लगाने लगती है। जब पत्रकार पूछता है कि संन्यासी बाबा मुर्दाबाद क्यों हैं? तो युवती कहती है कि वह हमको बच्चे की बलि नहीं दे रहे इसलिए मुर्दाबाद हैं।

'भाजपा जिंदाबाद-कांग्रेस मुर्दाबाद'

वीडियो में आगे पत्रकार पूछता है कि अभी भाजपा जिंदाबाद कर रही थी? तो युवती कहती हैं कि भाजपा जिंदाबाद और सारी जनता जिंदाबाद है। पत्रकार जब कांग्रेस का नाम लेता है तो युवती मुर्दाबाद के नारे लगाने लगती है। इसके बाद राहुल गांधी का नाम लेने पर फिर जिंदाबाद के नारे दोहराने लगती है। पूरा वीडियो काफी इंटेरेस्टिंग है, जिसे आप स्वयं देख सकते हैं।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को @SachinGuptaUP के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ये विश्व का पहला पत्रकार होगा, जिसने भूत का इंटरव्यू ले लिया। मजेदार बात ये है कि भूत को भी पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट है। वीडियो धीरेंद्र शास्त्री की कथा का है, जहां भूत–प्रेतों का भी इलाज होने का दावा किया जाता है।'

इस वीडियो को तमाम यूजर्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो के माध्यम से अंधविश्वास पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ अपने-अपने राजनैतिक एजेंडे के माफिक कैप्शन के साथ साझा कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह ख़बर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। इसकी सत्यता और इसके साथ किए जा रहे दावे की नवभारतलाइवडॉटकॉम पुष्टि नहीं करता है। इसके साथ ही नवभारत किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देने का पक्ष नहीं लेता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा