वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एक AC से दो कमरों को ठंडा करने का देसी जुगाड़ वायरल, लोग बोले- गजब आइडिया!

AC Jugaad Viral Video : एक शख्स ने एक AC को दो कमरों के बीच लगाकर दोनों जगह ठंडक देने का अनोखा जुगाड़ किया, जो वायरल हो गया। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

हितेश तिवारी

Two Room AC Jugaad Setup : भारत में जुगाड़ का टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे-ऐसे आइडिया निकाल लेते हैं, जो कभी हैरान करते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने एक ही एसी से दो कमरों को ठंडा करने का तरीका निकाल लिया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

दो कमरों के बीच दीवार तोड़कर लगाया AC

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने दो कमरों के बीच की दीवार को थोड़ा सा तोड़ दिया है और उसी जगह पर एसी फिट कर दिया है। यानी एसी आधा एक कमरे में और आधा दूसरे कमरे में लगा हुआ है।

इसके बाद खाली जगह को किसी सामग्री से बंद कर दिया गया है, ताकि ठंडी हवा दोनों तरफ जा सके। इस जुगाड़ के जरिए दोनों कमरों में एक साथ कूलिंग हो रही है। हालांकि यह तरीका देखने में दिलचस्प जरूर है, लेकिन इसमें कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर parminder_singh.j नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। किसी ने पूछा कि “रिमोट किसके पास रहेगा?”, तो किसी ने कहा “स्विंग कैसे खुलेगा?”

वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘गरीबों का AC’ बताया। कुल मिलाकर यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीयों के पास हर समस्या का कोई न कोई अनोखा समाधान जरूर होता है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस