वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली की सड़कों पर भटूरा पिज्जा! देखकर भड़के यूजर्स बोले- इंडिया और इटली दोनों की बेइज्जती

Bhatura Pizza Viral Video : दिल्ली के GTB नगर में एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने भटूरे को पिज्जा बना दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे इंडिया-इटली दोनों की बेइज्जती बता दिया।

हितेश तिवारी

Delhi Street Food : इंडियन स्ट्रीट फूड के अजीबोगरीब प्रयोग एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। कभी समोसा पिज्जा, कभी चाय मैगी और अब लोगों के सामने आया है भटूरा पिज्जा। दिल्ली के GTB नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक ठेले वाले ने पारंपरिक भटूरे को ऐसा रूप दे दिया कि वह पिज्जा जैसा दिखने लगा।

इस देसी-विदेशी फ्यूजन को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और नाराज भी। कई लोग इसे फूड एक्सपेरिमेंट के नाम पर ‘जुल्म’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे जुगाड़ू दिमाग का कमाल मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्ट्रीट फूड वेंडर एक बड़े भटूरे को पिज्जा बेस की तरह इस्तेमाल करता है। सबसे पहले वह भटूरे पर टमाटर की चटनी लगाता है, फिर उस पर प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और पनीर डालता है। इसके बाद भटूरे पर जमकर चीज कद्दूकस की जाती है।

स्वाद बढ़ाने के लिए ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, तंदूरी सॉस और क्रीम चीज़ भी डाली जाती है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि इसमें मोमो सॉस का भी इस्तेमाल किया गया है। आखिर में इस भटूरा पिज्जा को ओवन में डाल दिया जाता है और कुछ मिनटों बाद तैयार हो जाता है अनोखा इंडियन-इटैलियन फ्यूजन।

पिज्जा और भटूरा दोनों को मौत की नींद सुला दिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @oye.foodieee से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “भाई छोले भी डाल देता, पूरा पैकेज बन जाता।” दूसरे ने कहा, “इंडिया और इटली वाले दोनों भाई को ढूंढ रहे हैं।”

वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “पिज्जा और भटूरा दोनों को मौत की नींद सुला दिया।” हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह नया प्रयोग पसंद आया और उन्होंने इसे स्ट्रीट फूड की क्रिएटिविटी बताया।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय