वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली सोसाइटी में महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Woman Beats Security Guard : दिल्ली की एक पॉश सोसाइटी में महिला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Security Guard Assault Video : दिल्ली की एक पॉश सोसाइटी से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वायरल क्लिप में एक महिला वर्दीधारी सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारते और चप्पल से पीटते हुए नजर आ रही है।

पूरा घटनाक्रम CCTV और मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 9 मई की सुबह की है और मामला आवारा कुत्ते से जुड़े विवाद के बाद बढ़ा।

महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा

वीडियो को एक्स पर @Aditya_yadav006 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि महिला की पहचान जसमीत कौर अरोरा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पशु कल्याण से जुड़ी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब सिक्योरिटी गार्ड पर एक आवारा कुत्ते को मारने का आरोप लगा।

इसके बाद महिला मौके पर पहुंचीं और गुस्से में गार्ड से भिड़ गईं। वीडियो में कुछ लोग और पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन वे बीच-बचाव करते नहीं दिखते। हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अलग-अलग दावों के आधार पर अभी स्पष्ट नहीं है।

यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बना

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग महिला के गुस्से को पशु क्रूरता के खिलाफ प्रतिक्रिया बता रहे हैं, जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स कानून हाथ में लेने की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर गलती हुई थी तो पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी।

दूसरे ने लिखा कि सिक्योरिटी गार्ड भी इंसान हैं और उनके साथ हिंसा गलत है। वहीं कुछ लोगों ने पशु अधिकार और मानवीय गरिमा दोनों पर गंभीर चर्चा की जरूरत बताई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट