भारत में कैसे पहुंचा 'मेड इन पाकिस्तान' पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप

Kushinagar Madrasa Fan Controversy: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुशीनगर में मेड इन पाकिस्तान मार्कवाला पंखा मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
made in pakistan fan in kushinagar
मेड इन पाकिस्तान पंखा (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Kushinagar Madrasa Made in Pakistan: भारत में मिलने वाले सामनों में सभी मेड इन चाइना लिखा तो देखा ही होगा। लेकिन क्या कभी मेड इन पाकिस्तान के लिखा देखा नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कुशीनगर में एक मदरसे में कथित तौर पर पाकिस्तान का निशानल लिखा हुआ पंखा पाया गया है। यह मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

कुशीनगर में एक मदरसे में एक पंखा पाया गया है, जिसमें 'मेड इन पाकिस्तान' होने का दावा किया गा है। इस पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बन गई है। यह पूरा मामला कुशीनगर के विष्णुपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ऐसे सामने आया मामला

दरअसल, कुशीनगर के एक मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलुम में एक पंखा खराब हो गया था। इसे सुधारने के लिए एक इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया था। जब पंखा निकाला गया और जांच के लिए खोला गया तो इलेक्ट्रिशियन ने ध्यान दिया कि इस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ है।

जैसे ही यह बात आसपास के लोगों को पता चली तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह सवाल खड़ा हो गया कि बॉर्डर के पार से पाकिस्तान के निशान वाला पंखा भारत में और कुशीनगर तक कैसे पहुंचा। इलाके में लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जांच टीम मौके पर पहुंची और तुरंत इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मरदसे के प्रबंधक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बात की गहन जांच की जा रही है कि यह पंखा वहां कैसे और कब पहुंचा।

"मेड इन पाकिस्तान" का लेबल लगा एक पंखा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वे इस पूरे मामले की जांच करें और पता लगाएं कि यह पंखा वहां कैसे पहुंचा। इस घटना ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि भारत के बॉर्डर में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद यह उपकरण कुशीनगर कैसे पहुंचा और क्या ऐसे और भी उपकरण भारत में मौजूद है, जो कि पाकिस्तान से आए है। यह बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

कुशीनगर पुलिस ने जारी किया आधिकारिक बयान

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुशीनगर पुलिस ने मामले की जांच की और एक आधिकारिक बयान जारी किया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पंखे की खरीदने का स्त्रोत क्या है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com