वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली के लड़कों का न्यू ईयर सेलिब्रेशन: फूड डिलीवरी राइडर को घर बुलाकर नचाया, वीडियो वायरल

Delivery Boy New Year Party : दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी के दौरान फूड डिलीवरी राइडर को जबरन पार्टी में शामिल कराने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी।

हितेश तिवारी

Delivery Boy Viral Video : मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में पार्टी लवर्स ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। इसी बीच दिल्ली के रोहिणी इलाके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स नए साल की पार्टी कर रहे होते हैं और इसी दौरान फूड डिलीवरी के लिए आए राइडर को वे अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं। यह वीडियो जहां कुछ लोगों को मजेदार लग रहा है, वहीं कई यूजर्स इसे गलत और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं।

डिलीवरी बॉय को किया न्यू इयर पार्टी में शामिल

वायरल वीडियो के मुताबिक, दोस्तों के एक ग्रुप ने अपने फ्लैट पर पार्टी के लिए मैजिकपिन ऐप से खाना ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंचता है, तो लड़के उसे घर के अंदर बुला लेते हैं। इसके बाद वे उसे गोद में उठाकर डांस करने लगते हैं।

शुरुआत में डिलीवरी राइडर थोड़ा असहज और हैरान नजर आता है, लेकिन कुछ ही देर में वह भी माहौल में घुल-मिल जाता है और नए साल के जश्न में शामिल हो जाता है। हाथ में ड्रिंक लेकर वह अजनबियों के साथ डांस करता दिखाई देता है।

वीडियो पर आए मिक्स्ड रिएक्शन

इस वीडियो को Instagram पर @gurugrampulse नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया कि दिल्ली के लड़कों ने न्यू ईयर की शाम ‘दिल्ली वाला जलवा’ दिखाया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने इसे दिल से किया गया स्वागत और इंसानियत बताया, जबकि कई लोगों ने कहा कि रील बनाने के चक्कर में एक मेहनती डिलीवरी राइडर का समय और काम खराब किया गया। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर उसे पार्टी में रोका गया, तो कम से कम अतिरिक्त पैसे या डबल पेमेंट दी जानी चाहिए थी। वहीं, कुछ लोगों ने इस वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बताया है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह