Metro Women Fight Viral Video : दिल्ली मेट्रो सेवा जहां अपनी आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है, वहीं इन दिनों अंदर होने वाले झगड़ों के वायरल वीडियो भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
ताजा मामला दिल्ली मेट्रो के एक कोच का बताया जा रहा है, जहां भीड़ के बीच मामूली धक्का लगने की बात पर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया और पूरा कोच ‘अखाड़ा’ बन गया।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं गुस्से में एक-दूसरे से गुत्थम-गुत्था हो रही हैं।
हाथापाई के दौरान एक महिला ने दूसरी को कोच के फर्श पर पटक दिया। नीचे गिरी महिला भी चुप नहीं रही और उसने सामने वाली के बाल खींचते हुए पलटवार किया। वीडियो में दोनों के बीच का गुस्सा साफ नजर आता है।
ये खबर भी पढ़ें : मेरठ में बदसलूकी की हद: गली में लेटे कुत्ते पर ड्राइवर ने जानबूझकर चढ़ाई कार, CCTV वीडियो वायरल
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आसपास मौजूद ज्यादातर यात्री तमाशबीन बने रहे। कोई भी तुरंत बीच-बचाव करने के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, कुछ देर बाद एक बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को अलग करने की कोशिश की और डांटकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
दिल्ली मेट्रो में लड़ाई की यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय धैर्य और संयम बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़े विवाद में बदल सकती है।