वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

मेट्रो टिकट ना होने पर छत फांदकर भागा यात्री, लोगों ने की कार्रवाई़ की मांग; वीडियो हुआ वायरल

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट स्टेशन का एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स छत फांदकर भागता दिख रहा है। दावा है कि वह बेटिकट यात्रा के बाद भाग रहा था।

हितेश तिवारी

Ticketless Travel : दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स बेटिकट यात्रा करने के बाद जुर्माने से बचने के लिए छत फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था।

वीडियो में शुरुआत में मेट्रो स्टेशन का सामान्य माहौल दिखाई देता है, लेकिन अगले ही पल एक व्यक्ति छत के ऊपर से भागता नजर आता है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे की फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

मेट्रो टिकट ना होने पर छत फांदकर भागा यात्री

वायरल क्लिप सामने आने के बाद लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या कोई यात्री वास्तव में टिकट जांच से बचने के लिए इस तरह स्टेशन से निकल सकता है। दिल्ली मेट्रो में बिना टिकट यात्रा करना नियमों का उल्लंघन है। बेटिकट पकड़े जाने पर यात्री को निर्धारित किराए के साथ जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

अगर कोई व्यक्ति जुर्माना भरने से इनकार करता है, तो नियमों के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया हो सकती है। हालांकि, इस वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स वास्तव में बेटिकट यात्री था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।

लोगों ने DMRC से की कार्रवाई़ की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि अब तो दिल्ली मेट्रो के अंदर भी टिकट चेकर रखने पड़ेंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि अगर कोई इस तरह भाग गया तो स्टेशन से बाहर कैसे निकलेगा। कुछ लोगों ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी की।

रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो को लेकर DMRC से घटना की पुष्टि और संभावित कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। फिलहाल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे व्यक्ति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी