‘हमको इंडियन बोलो…’ 4 साल की टिंकल की मासूम बात ने जीता देश का दिल, वीडियो हुआ वायरल

Northeast Girl Video : अरुणाचल प्रदेश की 4 साल की टिंकल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। चीनी कहे जाने पर बच्ची ने मासूमियत से कहा, ‘हमको इंडियन बोलो।’
A four-year-old girl from Arunachal Pradesh won hearts online with her innocent response.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Arunachal Pradesh Girl : अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की रहने वाली 4 साल की टिंकल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उसकी मासूमियत और तुतलाती आवाज वाला एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बच्ची से उसकी पहचान को लेकर सवाल करता है और उसे चीनी कह देता है।

इसके जवाब में टिंकल बेहद प्यारे और गंभीर अंदाज में खुद को भारतीय बताती है। बच्ची का जवाब इतना मासूम है कि वीडियो देखने वाले लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। टिंकल का यह वीडियो लोगों को यह याद दिलाता है कि पूर्वोत्तर भारत के लोगों की शक्ल-सूरत अलग हो सकती है, लेकिन उनकी भारतीय पहचान उतनी ही मजबूत है।

‘हमको इंडियन बोलो’ ने छू लिया दिल

वीडियो में टिंकल अपनी बात किसी गुस्से या नाराजगी के साथ नहीं, बल्कि मासूमियत से रखती नजर आती है। जब वह अपनी प्यारी तुतलाती आवाज में कहती है, ‘हमको इंडियन बोलो’, तो उसकी बात लोगों के दिल को छू जाती है। बच्ची के अंदाज में अपने देश के प्रति प्यार और अपनी पहचान को लेकर गर्व साफ नजर आता है।

वीडियो सामने आने के बाद इंस्टाग्राम और X पर लोगों ने टिंकल की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि बच्ची की मासूम बात ने बिना किसी बड़े भाषण के पहचान और सम्मान का बेहद जरूरी संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर लोग टिंकल को प्यार और आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

मासूम जवाब ने जीता लोगों का दिल

टिंकल का वीडियो भारत की विविधता की भी झलक दिखाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की भाषा, संस्कृति और चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन उनकी राष्ट्रीय पहचान एक है। अरुणाचल प्रदेश समेत पूरा पूर्वोत्तर भारत अपनी अलग संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। टिंकल की छोटी-सी बात ने इसी विविधता को एक भावुक अंदाज में सामने रखा है।

बताया गया है कि टिंकल सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और इंस्टाग्राम पर उसके हजारों फॉलोअर्स हैं। वायरल वीडियो पर लोगों का कहना है कि बच्ची की मासूमियत ने उन्हें मुस्कुराने के साथ-साथ यह सोचने पर भी मजबूर किया कि किसी की शक्ल देखकर उसकी राष्ट्रीयता तय नहीं करनी चाहिए।

A four-year-old girl from Arunachal Pradesh won hearts online with her innocent response.
विदेशी टूरिस्ट बोलीं- लंदन अंडरग्राउंड से ज्यादा साफ और सुरक्षित है दिल्ली मेट्रो, महिला कोच ने जीता दिल
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com