वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली मेट्रो में बच्चे ने CISF जवान पैर छूकर किया सैल्यूट, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Child Salute CISF : दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक छोटे बच्चे ने ड्यूटी पर तैनात CISF जवान को पहले सैल्यूट किया और फिर उनके पैर छूकर सम्मान जताया। इस भावुक पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

CISF Viral Video : दिल्ली मेट्रो से एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा ड्यूटी पर तैनात CISF जवान के पास जाता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें सैल्यूट करता है।

इसके बाद वह भारतीय परंपरा के अनुसार जवान के पैर छूकर उनका सम्मान भी करता है। बच्चे की मासूमियत और सम्मान से भरे इस व्यवहार ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो लोगों को यह संदेश भी दे रहा है कि सम्मान और संस्कार की सीख बचपन से ही शुरू होती है।

बच्चे ने CISF जवान के पैर छूकर किया सैल्यूट

यह वीडियो CISF ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF कर्मी के पास पहुंचता है और पहले सैल्यूट करता है। इसके तुरंत बाद वह झुककर जवान के पैर छूता है।

जवान भी बच्चे के इस व्यवहार से भावुक नजर आते हैं और उसे स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हैं। CISF ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह केवल एक साधारण इशारा नहीं है, बल्कि उन सुरक्षा कर्मियों के प्रति सम्मान, विश्वास और प्रशंसा का प्रतीक है, जो देशवासियों की सुरक्षा के लिए लगातार ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।

यूजर्स ने बच्चे के माता-पिता की परवरिश की तारीफ की

कुछ सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे के माता-पिता की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं और इसे भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की खूबसूरत झलक बता रहे हैं। कई लोगों ने CISF जवानों के समर्पण और जिम्मेदारी की भी सराहना की है।

वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर नकारात्मक खबरों के बीच ऐसे वीडियो उम्मीद और सकारात्मकता का एहसास कराते हैं। लोगों का मानना है कि समाज में सम्मान और कृतज्ञता जैसे मूल्य इसी तरह की छोटी-छोटी घटनाओं से मजबूत होते हैं।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब